LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
चार्टेड एकाउंटेंट बोर्ड ऑफ़ स्टडीज से बालोतरा क्षेत्र में सी. ए. छात्रों के पढाई की सुविधा प्रदान करने हेतु जोधपुर सी. ए. ब्रांच के अंतर्गत रीडिंग रूम शुरू करने की अनुमति प्रदान की

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
चार्टेड एकाउंटेंट बोर्ड ऑफ़ स्टडीज से बालोतरा क्षेत्र में सी. ए. छात्रों के पढाई की सुविधा प्रदान करने हेतु जोधपुर सी. ए. ब्रांच के अंतर्गत रीडिंग रूम शुरू करने की अनुमति प्रदान की है, आज 19 जुलाई को कलश स्थापना कर सी ए. रीडिंग रूम की व्यवस्थाओं को संयोजित करने की शुरुआत की गयी I संयोजक सीए पवन गर्ग, सह संयोजक सी ए. जीतेन्द्र मंत्री, ने कहा कि शीघ्र ही सुचारू रूप से पुर्ण व्यवस्था कर के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इस अवसर पर वरिष्ठ सीए. ओम बांठिया, सीए. अशोक बंसल ने सी पी ई सेन्टर टीम को बधाई देते हुए बालोतरा में सेन्टर के माध्यम से आवश्यक सेवा कार्य करने के कार्य को सराहनीय कदम बताया। कोषाध्यक्ष सीए विजय वडेरा, सीए. हर्षित अग्रवाल, सीए. भरत सिंघल, सीए. राम कुमार, सीए. कीर्ति जैन, सीए. आशीष गुप्ता, सहित सदस्यों ने भाग लिया, विधी अर्चना सहित कलश स्थापना,मां सरस्वती जी की पूजा करते हुए उल्लास के साथ मंगल भावना व्यक्त की गई।

Subscribe to my channel

