देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

स्थानांतरित थाना प्रभारी अनूप यादव की भावभीनी विदाई और नवागत थाना प्रभारी आर एच सोनकर का स्वागत देवेंद्रनगर थाने में हुआ संपन्न

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

 *स्थानांतरित थाना प्रभारी अनूप यादव की भावभीनी विदाई और नवागत थाना प्रभारी आर एच सोनकर का स्वागत देवेंद्रनगर थाने में हुआ संपन्न*

 विदाई समारोह में भावुक हुए नगर वासी और स्वयं अनूप यादव, सबने कहा- अच्छा काम किया ।

पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी अनूप यादव का स्थानांतरण सागर हो जानें एवम नवागत थाना प्रभारी सोनकर का स्वागत समारोह देवेन्द्रनगर थाना परिसर में आयोजित किया गया जिसमें नगर के गणमान्य लोग समाजसेवी पत्रकार पुलिस स्टाप,व्यापारी लोगों ने तिलक लगाकर माल्यार्पण और शाल श्रीफल पहनाकर सैकड़ों लोगों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई और नवागत थाना प्रभारी का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।

 गौरतलब है कि अनूप यादव के कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश रहा और कोई भी बड़ी घटना उनके कार्यकाल में नहीं घटी देवेन्द्रनगर की जनता के दिलों पर राज किया सीधे सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति होने के कारण आज सैकड़ों लोगों ने बधाई दी ।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक जैन ने उनके कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों से सीधे संवाद करते थे और अपराध पर अंकुश लगाया है साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी कक्ष में जीर्णोद्धार,और परिसर में जन सहयोग से सुरक्षा जाली लगा कर वृक्षों को जो सुरक्षित करने का कार्य किया है वो हमेशा याद रखा जाएगा।

 वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि जितने दिन भी इनका कार्यकाल रहा तो नगर में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम रहे।साथ ही नवागत थाना प्रभारी से भी स्वच्छ कार्यकाल की उम्मीद के साथ सुभ कामनाएं व्यक्त की।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हीराजी पटेल नगर परिषद उपाध्यक्ष जयकुमार कुशवाहा सहित नगर के गणमान्य लोग और पुलिस स्टाप उपस्थित रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button