उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसोनभद्र
सपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा
समर्थकों एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा सपा होगी मजबूत

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र
फोटो: पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा।
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रॉबर्ट्सगंज के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को सपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। जिससे समर्थकों एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि इससे सपा मजबूत होगी।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सबसे पहले वर्ष 2012 में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से युवा प्रत्याशी के ऊपर भरोसा जताते हुए अविनाश कुशवाहा को टिकट दिया था, जिसपर विजय हासिल कर अविनाश कुशवाहा विधायक चुने गए। उसके बाद विधायक के साथ ही सोनभद्र जिले का जिलाध्यक्ष भी बना दिया गया। अपने कुशल नेतृत्व एवं व्यवहार की वजह से अखिलेश यादव के करीबी बन गए। इसी का नतीजा रहा कि इन्हें सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया गया। अबकी बार 17 जुलाई 2024 को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा का कद बढ़ाते हुए राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। जिससे समर्थकों एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि इससे सपा को मजबूती मिलेगी।

Subscribe to my channel


