खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

संदीप कुमार बने खैरथल तिजारा जिला अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा 14 जुलाई 2024, राजस्थान मरुधरा किसान यूनियन ने संदीप कुमार को खैरथल तिजारा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। यह निर्णय यूनियन की समस्त प्रदेश टीम की सहमति से लिया गया है। संदीप कुमार तिजारा के निकटवर्ती नौगांव के रहने वाले हैं। श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में कृषि विज्ञान के शोधार्थी है। संदीप की नियुक्ति से मरुधरा किसान यूनियन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बालियांन और वरिष्ठ प्रदेश महासचिव पंडित नीरज वशिष्ठ ने संदीप को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बालियान ने कहा कि संदीप कुमार का अनुभव और ज्ञान संगठन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संदीप अपने पद के दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि संदीप कुमार जिला खैरथल तिजारा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे और संगठन की गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखेंगे।मरुधरा किसान यूनियन की टीम संदीप कुमार को इस नई भूमिका में सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हैं, और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह अपने कार्यों के माध्यम से किसानों के उत्थान में अहम भूमिका निभाएंगे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button