
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
*सवेरा संस्थान बालोतरा*
बालोतरा, 7 जुलाई।
पौधे धरती का श्रृंगार है पौधों की देखभाल मानव सभ्यता का संरक्षण है यह उद्गगार सवेरा संस्थान बालोतरा के तत्वाधान में पौधरोपण कार्यक्रम के शुभारंभ पर संस्थान मुख्य कार्यकारी खींयाराम चौधरी ने व्यक्त किये। पौधों के संरक्षण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है जिस तरह से मां बच्चे की देखभाल करती है वैसा ही महत्व पौधों के प्रति होगा तो थार को हरा भरा करने में श्रेष्ठ भूमिका होगी यह बात महिला सशक्तिकरण समन्वयक टीपू भादू ने व्यक्त की। इस अवसर पर पौधारोपण कर महिलाओं को इस कार्यक्रम में आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में डिंपल सांभरा, चांदनी चौधरी, मेपल नर्सरी संयोजक अनीता मेहरा, सीमा कंवर, सुशीला पालीवाल, रुक्मणी, पिंकी पालीवाल, क्रिकेट कोष ओंम मेहरा, भरत जयपाल सहित कई लोग शरिक हुए।
खींयाराम चौधरी 9828622048

Subscribe to my channel


