देवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमनोरंजनशिक्षा
शा. कन्या उ. मा. विद्यालय मे मनाया गया प्रवेशोत्सव

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
राज्य शासन के निर्देशानुसार दिनाँक 18.6.24 को शा. कन्या उ. मा. विद्यालय, देवेंद्रनगर में प्रवेशोत्सव मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया । शाला की छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।
विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं के भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए गए । विद्यालय परिवार की ओर से समस्त छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुस्तक वितरण कर स्वागत किया गया शिक्षिका कु. संगीता कुजूर, श्रीमती गणेश कुमारी , श्रीमती वंदना मिश्रा ने कार्यक्रम के विषय में सभी उपस्थित छात्राओं एवं अतिथियों को अवगत कराया । शिक्षक श्री मनुराज बाजपेयी, जी पी प्रजापति एवं आत्माराम शर्मा द्वारा छात्राओं को उनके सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन किया गया । अभिभावक श्री के के तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विपिन अग्रवाल के द्वारा किया गया । अंत में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती बबीता रावत द्वारा समस्त छात्राओं को तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव की जानकारी देते हुए विशेष भोजन हेतु आमंत्रित किया गया । श्रीमती रावत द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई ।

Subscribe to my channel


