देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आज सिरोही जिले के रोई भीतरोट परगना के वार्षिकोत्सव

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

आज सिरोही जिले के रोई भीतरोट परगना के वार्षिकोत्सव में *आदरणीय जोगेश्वरजी गर्ग*,मुख्य सचेतक,विधानसभा राजस्थान। *श्रीमान पुखराज जी गर्ग*,माननीय प्रदेशाध्यक्ष,गर्ग समाज। *श्रीमान बाबूलाल जी गर्ग*,प्रदेश महामंत्री,गर्ग समाज। *आदरणीय मानाराम जी गर्ग*, उपाधीक्षक एवं समाज सेवक,जोधपुर। *श्री लक्ष्मणलाल जी गुरु*,पूर्व अधीक्षण अभियन्ता। *श्रीमान मोहनलाल जी गुरु* जिलाध्यक्ष,गर्ग समाज सहित सैकड़ों बंधुओं की पावन उपस्थिति में समाज हित एवं उत्थान के लिए गहन चर्चाएं हुई। अतिथियों के समग्र उद्बोधन का सार ये था कि *गर्ग समाज के विविध जिला एवं क्षेत्रीय संघों का मुख्य उद्देश्य या विधान शिक्षा का प्रसार-प्रचार होना चाहिए। उपेक्षित परिवारों के मेधावी बच्चों को आर्थिक संबलन मिलें। ब्राह्मणत्व की शाखाएं पुष्ट हों, इसके लिए ज्योतिष विद्या की कक्षाएं लगें और विशेषकर बालिका शिक्षा को बल देने के प्रयास हों।* उदाहरणार्थ जोधपुर जिले द्वारा शैक्षिक उन्नयन एवं समाजोत्थान के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं सामूहिक टीम वर्क के मुख्य रोड मैप को बाबूलाल जी ने साझा किया और आह्वान किया कि संगठन से आमजन तभी जुडे़गा,जब उसे कार्यकारिणी एवं उसके कार्यकर्ताओं पर विश्वास बनेगा। इस हेतु संगठन को पूर्ण पारदर्शिता रखते हुए आगे बढ़ाना आवश्यक है। प्रदेशाध्यक्ष जी ने राजस्थान आरक्षित वर्ग सूची में क्रमांक 27 पर *गर्ग* शब्द को जोड़ने के अब तक के प्रयासों एवं वर्तमान माननीय न्यायालय जोधपुर में लंबित याचिका पर भी सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाज सदैव उच्च आदर्शों के लिए संघर्षरत रहेगा।इस अवसर पर परगना समिति ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का यथोचित सम्मान कर सहभागिता करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। जय गर्गाचार्य,जय संघ।🙏

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button