बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारशिक्षा

बालोतरा चार्टर्ड एकाउंटेंट सी पी ई सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा चार्टर्ड एकाउंटेंट सी पी ई सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला में द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस कोषाध्यक्ष 23_24 (सी आई आर सी) सीए अंकित सोमानी ने इंस्टीट्यूट के नवीनतम कार्यों की जानकारी प्रदान की। आयोजित कार्यशाला में सीए अंकित सोमानी ने जीएसटी विभाग से आ रहे नोटिस और उनके निस्तारण के बारे में विस्तृत चर्चा की। सीए ने जीएसटी की धारा 16(4) के नोटिस के बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही प्रोफेशन के सन्दर्भ में विचार व्यक्त किए, उच्च लक्ष्य के साथ प्रोफेशन के कार्य करने का आह्वान करते हुए, राष्ट्र की सेवा में योगदान करने का अनुरोध किया। जी एस टी विषेषज्ञ सीए अंकित सोमानी ने जीएसटी एक्ट के अंतर्गत नवीनतम समस्याओं को लेकर के उनके समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट , हाई कोर्ट के माध्यम से निर्णय,समस्याओं के समाधान के लिए विशेष जानकारी दी ।कार्यशाला में आयकर प्रावधानों एवं जीएसटी प्रावधानों को लेकर के सीए सदस्यो द्वारा रखी गई शंकाओं का भी स्पीकर विशेषज्ञ द्वारा किया गया । चैप्टर के संयोजक सीए पवन गर्ग ने स्वागत भाषण एवं सहसंयोजक जितेंद्र मंत्री ने आभार ज्ञापित किया। कार्यशाला में बालोतरा चैप्टर के सीए अभिषेक गुप्ता और सीए आयुष गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए अजमेर से पधारे हुए विशेषज्ञ द्वारा दी गई जानकारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यशाला में सीए नीरज गोयल, विजय वडेरा, रामकुमार , भरत सिंहल, राजेश सिंहल, संजय सिंहल, हसमुख गोगड़, कमलेश लुंकर, हर्षित अग्रवाल, जितेन्द्र देवड़ा, भारती ओस्तवाल सहित सदस्यों ने अतिथियों का सम्मान किया ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button