पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

थाना गुनौर से अरुण बिदुआ हुए सेवानिवृत

पुलिसकर्मियों ने भावभीनी विदाई देकर की बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=गुनौर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

थाना गुनौर में पदस्थ होमगार्ड ला. नायक श्री अरुण बिदुआ का शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर थाना गुनौर में पुलिस कर्मियों के द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई है। अरुण विदुआ के द्वारा पिछले कई वर्षों से होमगार्ड सैनिक एवं ला. नायक के पद पर रहते हुए पन्ना जिले के विभिन्न थानों में रहकर अपनी सेवाएं दी गई है। शासन के आदेश अनुसार दिनांक 05/06/24 को उनकी आयु 60 वर्ष की पूर्ण होने पर विभाग से सेवामुक्त किया गया है इस उपलक्ष्य पर थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के द्वारा संपूर्ण थाना स्टाफ के साथ मिलकर भावभीनी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

 

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button