देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वशिक्षाहरियाणा

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के एनसीसी के विद्यार्थियों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। वर्तमान में प्लास्टिक का प्रयोग बहुत ही ज्यादा हो रहा है। नदी, पेड़, पहा़ड़, भूमि, आकाश सब दुषित हो रहे है, उसी वजह से वर्तमान में अनेक तरह की बिमारियाँ समाज में फैल रही है। इन सब से बचाव का एक मात्र साधन है पर्यावरण को दुषित होने से बचाये।

           *महाविद्यालय के एन. सी. सी के विद्यार्थियों के द्वारा रैली निकाल कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का आग्रह किया गया। एन. सी. सी.के सी.टी. ओ. डाॅ. मीना यादव ने सभी छात्रों को सम्बोधित करते हुये अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का निवेदन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूर्णप्रभा ने प्लास्टिक रबड़ न जलाने का आग्रह किया तथा स्वच्छ भारत विकसित भारत बनाने के लिये सभी छात्रों का मार्गदर्शन किया।*

             इस मौके पर डाॅ. जे.एस. मोर, डाॅ. हवासिहं , डाॅ. नरेश , डाॅ. सतीश सैनी , डाॅ. आशीष तथा समस्त स्टाॅफ सदस्य मौजूद थे।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button