अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

टापूकड़ा थाना अंतर्गत 17 साल से डकैती की योजना के प्रकरण मे फरार चल रहा स्थाई वारन्टी अनीष को टपूकडा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

टापूकड़ा थाना अंतर्गत 17 साल से डकैती की योजना के प्रकरण मे फरार चल रहा स्थाई वारन्टी अनीष को टपूकडा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार । श्रीमान पुलिस अधीक्षक, भिवाडी द्वारा गम्भीर प्रवृति के प्रकरणों मे वांछित अपराधियों के विरूद्व चलाये गए विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना टपूकडा पर प्रत्येक गम्भीर प्रवृति के वांछित मुल्जिम के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। दिनांक 31.5.2024 को थानाधिकारी टपूकडा को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना टपूकडा का स्थाई वारन्टी अनीष खा पुत्र इब्राहीम जाति मेव निवासी थाना कोट थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा जो अलवर कोतवाली के पास मे किसी दुकान पर बैठा हुआ आदि इतला पर थाना हाजा से कानि0 सुनील 540 व कानि0 मनोज कुमार 802 को रवाना किया गया जिस पर मुलजिम अनीष को दस्तयाब कर थाना हाजा पर आमदा स्थाई मु०न० 44/2006 कोर्ट केश न० 137/07 धारा 399,402 भादस व 3/25 आर्म्स एक्ट मे गिरफतार किया गया
गिरफतार मुल्जिम :- अनीश पुत्र इब्राहीम जाति मेव निवासी थाना कोट थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button