LIVE TVदेशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशविश्वशिक्षास्वास्थ्य
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ने निकाली व्यसनमुक्ति जन–जागरुकता बाइक रैली
तंबाकू से नाता तोड़ें, स्वस्थ जीवन को जोड़ें - बहन जी* *नशे का नाश जीवन में विकास – ब्रह्माकुमारी सीता बहन जी*

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से नशे से दूर रहने एवं जन जागृति के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहन जी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को हानिकारक मादक पदार्थों से बचाना एवं उनसे दूर रहने के लिए जागरूक करना है। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान का परिचय देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी विद्यालय का लक्ष्य एवं उद्देश्य है कि समाज में व्याप्त बुराइयां एवं व्यसनों को – ज्ञान एवं आध्यात्मिक शिक्षा के द्वारा दूर करना।
आगे आपने कहा कि व्यसन एक ऐसा मार्ग है जो धीमे जहर की तरह हमारे शरीर को नष्ट करता है। उन्होंने बताया कि आज लोग डिप्रेशन, अनिद्रा, तनाव, बीती हुई दुखद घटनाओं की स्मृति, पारिवारिक कलह, बुरे संग के कारण इन नशीले पदार्थों का सेवन करने लगते है। भारत में एक तिहाई कैंसर का कारण तंबाकू है। उन्होंने स्पष्ट किया धूम्रपान का हमारे फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है आपने कहा कि आज 60% से अधिक सड़क दुर्घटनाओं का कारण व्यसन अथवा शराब है। एक सिगरेट से व तम्बाकू के सेवन से आयु लगभग 6 मिनट कम हो जाती है ऐसा 10 बार तंबाकू का सेवन करने से आयु एक घंटा कम हो जाती है। कहते हैं, गधा यदि तंबाकू के खेत के पास से गुजरता है तो तुरंत ही अपना रास्ता मोड़ देगा, गलती से भी उस खेत में नहीं जाएगा। सोचो समझदार कौन? व्यसनों का सेवन करना अपनी भारतीय सभ्यता का अपमान है। व्यसनों का शिकार होना अपने जीवन को नर्क बनाना है। यदि अपने जीवन को सुखी एवं आनंमय बनाना है तो रोज कुछ समय मेडिटेशन के लिए अवश्य निकालें। ध्यान करने से हमारे अंदर शक्ति आती है और हमारा मनोबल मजबूत बनता है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री संघप्रिय जी(IAS), जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि यहां आकर मुझे अलौकिक सुखद अनुभूति हुई एवं सभी से कहा कि अपने परिवार में एवं नजदीक के संबंधियों को व्यसन से दूर रहने के लिए जागरूक करें। श्रीमती आरती सिंह जी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पन्ना ने भी अपने विचार रखे एवं अच्छी चीजों का नशा करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में सभी ने व्यसन छोड़ने एवं दूसरों को छुड़ाने के लिए प्रतिज्ञा की।
कार्यक्रम के पश्चात नगर में व्यसनमुक्ति जन जागरूकता बाइक रैली निकाली गई।

Subscribe to my channel


