LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षास्वास्थ्य

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नाहटा अस्पताल में किया जन जागरुकता शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 31 मई। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा के तत्वावधान में एक्शन प्लान के तहत आज प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप के नेतृत्व में राजकीय नाहटा अस्पताल में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू सेवन के खतरों के बारे में जागरूक कर तम्बाकू का परित्याग करना व युवाओं को तम्बाकू सेवन से विरत करना है।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप ने कहा कि तम्बाकू का सेवन न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह हमारे परिवार और समाज पर भी अनावश्यक आर्थिक बोझ डालता है। जिसके दुष्परिणाम दूरगामी होते है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तम्बाकू के खिलाफ निरंतर जागरुकता फैलाने हेतु जागरुकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। जिसकी ही श्रृंखला में राजकीय नाहटा अस्पताल में इस विशेष दिवस को आमजन को जागरुक किए जाने हेतु आयोजित किया गया है। साथ ही इसमें उपस्थित लोगों को तम्बाकू सेवन छोड़ने के लिए परामर्श दिया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विशेष तौर पर इस वर्ष की आगामी द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई के बारे में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी और स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। इसमें नाहटा अस्पताल के उपनियंत्रक डॉ बालकिशन प्रजापत भी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button