ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

ओलंपिक क्लब हाल में होगी सभी 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना

90 टेबल लगेंगे, अधिकारियों को प्रशिक्षण आज, फाइनल परिणाम ओलंपिक क्लब हाल से होगा जारी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना ओलंपिक क्लब हाल नारनौल में होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। नांगल चौधरी के एसडीएम मयंक भारद्वाज पोस्टल बैलेट नोडल इंचार्ज हैं।

           *यह जानकारी देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस कार्य के लिए कुल 90 टेबल लगाए जाएंगे। इनमें 60 टेबल ईटीपीबीएस की स्कैनिंग के लिए तथा 30 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगेंगे। साथ ही ईटीपीबीएस की प्रत्येक टेबल पर एक उच्च गुणवत्ता का स्कैनर लगाया जाएगा। हर दस स्कैनर पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) स्कैनिंग लगाए जाएंगे।*

              मतपत्रों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एक गणना पर्यवेक्षक, दो गणना सहायक और एक माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट तथा तीनों जिलों से ईवीएम की मतगणना के आंकड़े आने के बाद फाइनल परिणाम भी ओलंपिक क्लब हाल से ही जारी होगा। इसके लिए शनिवार को पंचायत भवन में मतगणना अधिकारियों की ट्रेनिंग होगी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button