अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

ग्राम पंचायत अतरडीहा में मनरेगा के नाम पर हो रहा जमकर फर्जीवाड़ा जिम्मेदार अनजान

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – ( रामनगर ) -विकासखंड रामनगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अतरडीहा में वर्तमान समय मे 3 कार्य पर 6 मस्टरोल जारी है जिसमे 51मजदूरो कि हाजिरी लगाई जा रही है जीपी अतरडीहा में पी डब्लू डी सड़क से क्युम के चक तक चक बन्ध कार्य जी पी अतरडीहा में चंद्र प्रकाश के चक से क्युम के चक तक चक मार्ग बाबा पोखरे के बगल से खमरिया सरहद तक चक बंध पर कागज मे मजदूर द्वारा काम कराया जा रहा है वहीं बाबा पोखरे के बगल से खमरिया सरहद तक चक बंध पर ट्रैक्टर लेबलर से कार्य कराया गया है और एक चक मार्ग पर 7 मनरेगा मजदूर काम करते दिखे इसकी सूचना जब ग्रामीणो ने मीडिया को दिया मीडिया टीम ने धरातल पर पहुंचकर जायजा लिया तो एक साइड पर एक भी मजदूर कार्य करते नहीं मिले सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वहां पर एक भी मजदूर काम करते साइड पर नहीं मिले जब उन मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी फर्जी तरीके से लगाई जा रही है जब इस तरह की फर्जी वाड़ा मनरेगा योजना में चलेगा तो गांव का विकास कैसे होगा ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश ग्राम सभा में मनरेगा कार्य में फर्जी मजदूरों की फर्जी हाजिरी का खेल खेला जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से भ्रष्टाचार का ऐसा खेल खेला जा रहा है जहां पर कार्य नहीं किया जा रहा वहां पर मजदूरों को मनरेगा की उपस्थिति पंजिका में उपस्थित दिखाकर अच्छी- खासी रकम ऐंठ ली जाती है ग्राम पंचायत मे कमीशन बाजी का खेल खेला जा रहा है लेकिन वहीं साइड पर मीडिया टीम को एक भी मजदूर काम करते नहीं मिले जब इस सबन्ध में जानकारी लेने के लिए सचिव के पास फोन किये तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया पूरे मामले को लेकर बीडीओ से बात करने पर उन्होंने बताया जांच कर उचित कार्यवाही की जायेंगी।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button