ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी सरोज मलिक ने बाल भवन में चल रही गतिविधियों को किया औचक निरीक्षण 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 20 मई। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ से आई वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी सरोज मलिक ने बाल भवन में चलाई जा रही गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।

वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी सरोज मलिक ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, सिलाई कटाई एवं कढाई प्रशिक्षण केन्द्र, हेयर एंड स्किन केयर सेंटर, डे केयर सेंटर, परिवार परामर्श केन्द्र व ई-लाईब्रेरी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में जाकर वहां दाखिल मरीजों का हालचाल जाना तथा उनसे अनुरोध किया कि वे नशे को छोड़ने की अपील की। उन्होंने बाल भवन नारनौल में चलाई जा रही सभी गतिविधियों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार व नशा मुक्ति केंद्र से परियोजना निदेशक रोहताश सिंह रंगा के अलावा लेखाकार मनीष कुमार, तीरंदाजी प्रशिक्षक सुरेन्द्र शर्मा मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button