ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर की वीडियो कांफ्रेंसिंग

सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग का ट्रायल रन पूरा बीएलओ घर-घर पहुंचा रहे मतदाता पर्चियां

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

लोकसभा आम चुनाव-2024-

नारनौल, 21 मई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा अनुराग अग्रवाल ने मंगलवार को राज्य के सभी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने इस संबंध में अब तक किए गए प्रबंधों की जानकारी दी।

डीसी ने बताया कि लोकसभा चुनावों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए सभी टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। सभी एफएसटी एवं एसएसटी टीमें लगातार फिल्ड में रहकर नजर रखे हुए हैं।

चुनावों में पैसों के आनलाइन लेन-देन पर भी नजर है। शराब, पैसे व सामान का अवैध आवागमन किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा।

मीडिया मोनिटरिंग टीमें 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। ये टीमें अलग-अलग शिफ्ट में कार्यरत हैं। हर रोज तथा साप्ताहिक रिपोर्ट भेजी जा रही है।

उन्होंने बताया कि घर पर मतदान और सुविधा केंद्र पर मतदान की पूरी प्रक्रिया और उनके भंडारण की वीडियोग्राफी की गई है। ईवीएम कमीशनिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है। कमीशनिंग और मॉक पोल के बारे में उम्मीदवारों को लिखित जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट ले जाने वाले सभी वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है। रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है तथा ट्रायल रन भी हो चुका है। गर्मी से बचाव के लिए व्यवस्था की गई है। मतदाता सूचना पर्चियों के साथ-साथ आमंत्रण पत्र समय पर वितरित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान दिवस के लिए मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था कर ली गई है। शिकायत निगरानी प्रणाली भी लागू की गई है। ईवीएम, वीवीपैट, अन्य चुनाव सामग्री की अतिरिक्त व्यवस्था कर ली गई हैं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button