ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

ब्राह्मण समाज द्वारा भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह सांसद का केशव नगर में बड़ी धूमधाम से किया गया स्वागत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 नारनौल के सिंघाना रोड़ स्थित केशव नगर गली नंबर 3 में रविवार देर शाम ब्राह्मण समाज द्वारा चौधरी धर्मबीर सिंह जी सांसद का धूमधाम से स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी, पूर्व जिला प्रधान बीजेपी राकेश शर्मा एडवोकेट का भी पगड़ी पहनाकर तथा मालाओं से स्वागत किया गया।उसके बाद जलपान की व्यवस्था राजकुमार कौशिक (रिटायर्ड पुलिस अधिकारी) काॅलेजियम सदस्य श्री गौड ब्राह्मण सभा के मकान गली नंबर 3 केशव नगर पर रखी गई।

        *इस मौके पर ब्राह्मण समाज के अजय कौशिक एडवोकेट, अश्वनी कौशिक एडवोकेट, प्रभात छक्कड प्रधान परशुराम सेवा समिति एवं काॅलेजियम सदस्य श्री गौड ब्राह्मण सभा नारनौल, तरुण पांडे काॅलेजियम सदस्य श्री गौड ब्राह्मण सभा नारनौल, पूर्व पार्षद नगर परिषद शशि बाला चौरसिया, ब्राह्मण समाज के प्रधान पवन शुक्ला, पंडित सुरेंद्र शर्मा खटोटी, मनोज निर्मल, आशु शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा हमीरपुर वाले, लकी शर्मा महेंद्र पालीवाल, शशि शर्मा डोहर वाले, पंकज कौशिक नवयुवक भगवान परशुराम सेवा के प्रधान, आशीष शर्मा, अभिषेक शर्मा व अन्य सैकड़ो की तादाद में महिलाएं एवं नवयुवक हाजिर थे। राजकुमार कौशिक ने पधारे हुए सभी विप्रजनों, महिलाओं व नौजवानों का धन्यवाद किया तथा भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर आश्वासन दिलाया कि ब्राह्मण समाज का एक-एक वोट भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह को जाऊंगा।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button