देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

सनातन विरोधियों को सत्ता पाने का कोई हक नहीं : दिया कुमारी

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में भोजावास, धनौदा और खेड़ी तलवाना में की जनसभाएं   दिया कुमारी ने कहा - गर्मी होने के बावजूद भी देशहित में कमल के फूल पर वोट डालकर कर्तव्य जरूर निभाएं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

महेंद्रगढ़, 18 मई। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने शनिवार को महेंद्रगढ़ जिला की अटेली विधानसभा में अलग- अलग कार्यक्रमों में कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन का विरोध करते हैं। कांग्रेस ने भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा कर सनातन का अपमान किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सनातन का अपमान करने वालों को सत्ता पाने का कोई हक नहीं है।

दिया कुमारी ने आज भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में अटेली विधानसभा के भोजावास, धनौदा और खेड़ी तलवाना में तीन जनसभाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कही। यहां उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई और सांसद धर्मबीर सिंह की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि धर्मबीर सिंह ने हमेशा सदन में क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर समस्याओं का निराकरण करवाया है।

भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं बनाकर उनका लाभ पहुंचाया है। 10 सालों में देश और प्रदेश में जबरदस्त तरक्की हुई है। पूरी दुनिया में मोदी के नेतृत्व में भारत का मान -सम्मान बढ़ा है।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी होने के बावजूद भी देशहित में कमल के फूल पर वोट डालकर अपना कर्तव्य जरूर निभाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए धर्मबीर सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताकर मोदी जी के पास भेजने का काम करें। 10 सालों में अगर कोई कमी रह गई है तो उसे धर्मबीर सिंह पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

दिया कुमारी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के समान इन्फ्रास्ट्रक्चर और जन सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने रेवाड़ी में एम्स का तोहफा देकर आस पास के राज्यों के लोगों को भी फायदा पहुंचाने का काम किया है। दिया कुमारी ने कहा कि जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि यहां का जन-जन मोदी जी की गारंटी पर विश्वास करते हुए एक बार फिर से कमल खिलाने के लिए तैयार है।

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक काम हुए हैं। धारा-370 का खात्मा हुआ। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बना। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जबरदस्त विकास के काम हुए हैं। उन्होंने भी जनता से विकसित भारत बनाने के लिए कमल के फूल पर वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक सीताराम यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, सूरजगढ़ के विधायक सतीश पूनिया, प्रभारी अटेली सुधीर दीवान, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, रोशन लाल, पूर्व मंत्री जसवंत यादव, अजीत कलवाड़ी, यतेंद्र राव, डा. राकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष सुरेश, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, अमरजीत यादव, चेयरमैन अशोक, राजेंद्र, पंकज सिंह और सतवीर यादव आदि उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button