देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पूर्व उप राष्ट्रपति व पूर्व सीएम भैरोसिंह शेखावत भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे:- बांठिया

पुण्यतिथि पर किया याद

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संह सयोंजक गणपत बांठिया ने काम के बदले अनाज योजना, अंत्योदय योजना के प्रणेता पूर्व राष्ट्रपति एवं राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व भैरोें सिंह शेखावत की की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए याद किया।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संह सयोंजक गणपत बांठिया ने कहा कि

पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के साथ जनसंघ के नेता पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ वार्ता करते व उनके भाषणों को सुनने के जन सैलाब उमड़ता था। अकाल के उस भयानक दौर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए थे।उन्होंने ने कहा कि शेखावत आम जन मानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी।उन्होंने ने कहा कि राजस्थान के पूर्व सीएम भैरोसिंह शेखावत भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। राजनीति में उनके कई विरोधी थे, लेकिन कोई भी उनका शत्रु नहीं था। शेखावत खुद कहते थे कि वह दोस्त बनाने में विश्वास रखते हैं ना कि दुश्मन बनाने में।राजस्थान के एक ऐसे मुख्यमंत्री जो जनता के बीच बाबोसा कहलाए। उनकी राजनीति के विरोधी भी कायल थे।उन्होंने ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत ने विपरीत समय में भी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और उसके विजन को जनता तक पहुंचाने का काम किया था उन सपनों को साकार करते हुए, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button