ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह को चुनाव जीताने के लिए आया हूं-राव इंद्रजीत सिंह

पार्टी उम्मीदवार से भीतरघात करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद कार्यवाही की जाएगी-राव इंद्रजीत

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

महेंद्रगढ़ 13 मई

 आज़ भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह के चुनाव प्रचार पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने आज अटेली विधानसभा क्षेत्र में सेहलंग, कनीना, अटेली व दौंगड़ा अहिर में आयोजित जनसभाओं में कहा कि वह अपने साथी और भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह को चुनाव जीताने के लिए आज आए हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने इस मौके पर गुस्से में भडकते हुए कहा कि पार्टी उम्मीदवार के साथ भीतरघात करने वाले किसी भी नेता को बख्सा नहीं जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद तुरंत उन पर कार्यवाही की जाएगी।

         *राव इंद्रजीत सिंह की जनसभा में लोकसभा प्रभारी कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री एवं नारनौल से विधायक ओम प्रकाश यादव, अटेली से विधायक सीताराम यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर श्रीमती संतोष यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, पूर्व जिला प्रधान शिवकुमार मेहता व अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।*

            *केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने आज साफ-साफ शब्दों में कहा कि वे खुले तौर पर दिल से चौधरी धर्मवीर सिंह के साथ है। वे चौधरी धर्मवीर सिंह को अपना छोटा भाई मानते हैं। उन्होंने 4 मई को धर्मवीर सिंह के नामांकन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी ने साजिश के तहत उनको खबर नहीं दी, इसलिए वह नहीं आ पाए। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि धर्मवीर उनके कांग्रेस पार्टी के समय से पुराने मित्र हैं। उन्होंने दक्षिण हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हुए उनका भी आज आभार प्रकट किया।*

              केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित जन समूह से अपनेपन के लहजे में अपील की कि वे चौधरी धर्मवीर सिंह का सहयोग करें और उनकी मदद करें। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि वे बेशक उनकी जाति के हैं और दूर की रिश्तेदारी भी है, लेकिन उन्होंने कभी भी जाति की राजनीति नहीं की। उन्होंने बताया कि राव दान सिंह यदि जीतते हैं तो चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मजबूत करेंगे और चौधरी धर्मवीर सिंह अगर जीतेंगे तो वो उनकी मदद करेंगे।

           *राव इंद्रजीत सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा दक्षिण हरियाणा में कराए गए विकास कार्यों, जिसमें कोरियावास में मेडिकल कॉलेज का निर्माण, भालखी- माजरा में एम्स का निर्माण, नारनौल में लॉजिस्टिक हब, दक्षिण हरियाणा में 7-7 राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण जैसे बड़े-बड़े कार्यों को कीर्तिमान बताते हुए जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।*

         राव इंद्रजीत सिंह ने चौधरी धर्मवीर सिंह के नामांकन के समय ना पहुंचने पर, आज स्पष्ट करते हुए का कि लोगों में यह भ्रम फैला दिया गया कि इंद्रजीत सिंह तो बिरादरी बाद में फंस गया है, वह चौधरी धर्मवीर सिंह को चुनाव जीताना ही नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि वे आज यह ऐलान करते हैं कि वो चौधरी धर्मवीर सिंह को जीताने के लिए आज यहां आए हैं, लेकिन आप सभी के सहयोग के बिना चौधरी धर्मवीर सिंह नहीं जीत सकता। मैं आपका अजीज हूं, हमसफर रहा हूं और आपकी आवाज को मैंने बुलंद किया है।

          *उन्होंने कहा कि अगर चौधरी धर्मवीर सिंह मुझे 3 मई की रात को फोन नहीं करते तो, मुझे पता भी नहीं लगता कि वह नामांकन पत्र कब दाखिल कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वह तो चौधरी धर्मवीर सिंह ने मेरे से पूछ लिया कि आप 4 मई को आ रहे हैं, लेकिन मेरे गुरुग्राम में पहले से ही ग्रामीण दौरे फिक्स होने के कारण मैं उस दिन नहीं आ सका। जिस पर कुछ पार्टी के ही नेताओं ने यह भ्रम फैला किया की इंद्रजीत सिंह जानबूझकर नहीं आए।*

             उन्होंने कहा कि वे आज साफ-साफ शब्दों में अपने समर्थको को कहना चाहते हैं कि यदि वह उन्हें अपना अजीज और अपना नेता मानते हैं तो उनका एक-एक वोट चौधरी धर्मवीर सिंह के पक्ष में जाना चाहिए। यदि चौधरी धर्मवीर सिंह यहां से सांसद बनते हैं तो वह उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे और हम दोनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े रहेंगे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button