उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर
Trending

दर्जन भर बसपा कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडे ने दिलाई सदस्यता

 

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ
बस्ती टाइम्स 24
संतकबीरनगर

जनपद संतकबीरनगर में शनिवार को बसपा को बहुत बड़ा झटका लगा। जहां एक तरफ सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता पाला बदल रहे हैं। और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। तो वहीं पर पार्टी के कोर मतदाता भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लोहरैया मंडल के खजूर टिकरा गांव के दर्जन भर बसपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।इन कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडे द्वारा पार्टी में शामिल कराया गया। बसपा छोड़कर खजूर टिकरा गांव निवासी रोशन चमार ,रामहित
जगदीश बेलदार , राम अवध, पन्ने लाल,सूरज,शिवमूरत, राजेंद्र शर्मा सहित तमाम लोगों ने भाजपा में शामिल हुए।इन कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष दिलीप राय , उपाध्यक्ष दुर्गा राय , विजय बहादुर सिंह , प्रमोद सिंह , शत्रुघ्न सिंह , अभिषेक शुक्ला , धर्मपाल , हनुमान सिंह , अष्टभुजा राय सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Related Articles

Back to top button