*भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह के पुत्र मोहित चौधरी ने नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के साथ आज नारनौल शहर में एक-एक दुकान पर जाकर अपने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए*
नारनौल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के पुत्र मोहित चौधरी ने व्यापार प्रकोष्ठ कार्यक्रम के तहत नारनौल के मुख्य बाजार से होते हुए महावीर चौक तक पैदल यात्रा निकाली। इस यात्रा में निवर्तमान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के पुत्र मोहित चौधरी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी, श्रीमती लक्ष्मी सैनी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिशनलाल महामंत्री, भवानी महामंत्री, अमित मिश्रा भाजपा, अरुण जांगिड़ मंढ़ाना , व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सर्राफ साथ रहें।
*इनके अतिरिक्त पूर्व जिला अध्यक्ष कप्तान रमेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, नारनौल मंडल अध्यक्ष सपना गुप्ता, पूर्व महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सरोज बाला, मंजीत मंढ़ाना, सुशील चौटाला, संदीप यादव नारनौल, नगर पार्षद संदीप जैन (बंटी), नितिन चौधरी पार्षद, टिंकू सैनी, पवन डीसी, बंटी ठेकेदार भाजपा, युवा ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, चौधरी राम स्वरूप, पृथ्वी चौधरी सहित भाजपा के कई गणमान्य लोगों ने नारनौल के बसंती देवी धर्मशाला किला रोड़ से यात्रा शुरू कर आजाद चौक, मानक चौक बजाजा बाजार पुल बाजार से होते हुए महावीर चौक तक मुख्य बाजार में जनसम्पर्क कर व्यापारी भाइयों से देशहित में भाजपा के कमल निशान पर वोट करने की अपील की।*