देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

शिक्षा समाज में विवेक- ज्ञान-समझ और समर्पण की भावना विकसित कर बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाती है – बिरदी चंद गोठवाल 

अम्बेडकर युवा समिति ने शोषित समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का उठाया सराहनीय कदम - चौधरी फूल सिंह 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल 10 मई

     आज सावित्री बाई फुले, ज्योतिबा फुले व डॉ अम्बेडकर के कारवां को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के गांव बास किरारोद उमराबाद में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर युवा समिति ने ग्रामीणों के सहयोग से शोषित और पिछड़े समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की पहल करके ग्रामीण क्षेत्र में एक मिशाल कायम की है। गत वीरवार को अम्बेडकर भवन में आरम्भ किए गए निशुल्क बाल कोचिंग सेंटर का अपराध नियंत्रण एवं सुधार संगठन के टीम आफिसर एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल के कर कमलों द्वारा रिबन काट कर शुभारंभ किया और इस पुण्य कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। युवा समिति के प्रमुख सलाहकार गोठवाल ने बताया कि इस गांव में अनुसूचित जाति के अधिकतर परिवार शोषित और पिछड़ेपन के कारण वित्तीय संसाधनों के अभाव में अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने में विवश हैं जिससे उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। शिक्षा मानव समाज के विकास व प्रगति और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ और समर्पण की भावना को विकसित कर बच्चों का उज्जवल भविष्य बनाती है। युवा वर्ग के मार्गदर्शक, प्रमुख समाजसेवी एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व मैनेजर चौधरी फूल सिंह महायच ने बताया कि युवा समिति का शोषित और पिछड़े समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना एक सराहनीय कदम है। कोचिंग सेंटर में 34 बच्चों का दाखिला हो चुका है जिनको मौके पर पाठ्य सामग्री वितरित की गई। शिक्षा मानव विकास की मूलभूत आवश्यकता है और शिक्षा सभी क्षेत्रों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। युवा समिति के प्रधान अनिल महायच, उप प्रधान यशपाल चौहान, महासचिव मैनपाल महायच व कोषाध्यक्ष संजय इंदौरा आदि ने बताया कि शोषित और पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के लिए सिहार निवासी अध्यापिका पूजा यादव को पार्ट टाइम नियुक्त किया गया है और हमारी युवा समिति प्रमुख समाजसेवी एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व मैनेजर चौधरी फूलसिंह महायच, युवा समिति के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल व सरपंच सुनिल सैनी के मार्गदर्शन व ग्रामीणों के सहयोग से जनकल्याणकारी कार्यों व शिक्षा के क्षेत्र में शोषित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए अपनी अहम भूमिका निभाती रहेगी। समिति के प्रधान अनिल महायच व महासचिव मैनपाल द्वारा इस पुण्य कार्य में सहयोग करने के लिए उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, ब्लाक सचिव हजारीलाल खटावला, नरेंद्र उर्फ चंदू इंदौरा, प्रदीप महायच, संदीप बबेरवाल, डेलीगेट महेंद्र महायच, अरूण इंदौरा, प्रमुख समाजसेवी कृष्णा देवी, विमला, ज्योति पंच, ज्ञानादेवी, पूजा, संतोष, बिरमा देवी, ओमप्रकाश महायच, तोताराम इंदौरा, भगवान सिंह, सुरेश कुमार, बलबीर सिंह, प्रेमदास, संतलाल, नवीन इंदौरा, कृष्ण महायच, जोगेंद्र पंच, सुभाष इंदौरा, मनोज महायच, साहिल चौहान, दयानंद इंदौरा, संतोष इंदौरा, सदाराम महायच आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button