देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

भारत निर्वाचन आयोग ने 2009 बैच की आईएएस आर. गजलक्ष्मी को लगाया भिवानी-महेंद्रगढ़ लोस का सामान्य पर्यवेक्षक 

चुनाव से संबंधित शिकायत व सुझाव के संबंध में रोजाना शाम 3 से 4 बजे कर सकते हैं मुलाकात

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 6 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भिवानी-महेंद्रगढ़-08 लोकसभा क्षेत्र के लिए आर. गजलक्ष्मी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कोई भी नागरिक चुनाव से संबंधित शिकायत व सुझाव के संबंध में रोजाना शाम 3 से 4 बजे के बीच सामान्य पर्यवेक्षक से मुलाकात सकते हैं।

वर्ष 2009 बैच की आईएएस आर. गजलक्ष्मी तमिलनाडु कैडर से हैं। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व सुझाव के लिए कोई भी नागरिक बीएंडआर विभाग के रेस्ट हाउस के कमरा नंबर तीन में रोजाना शाम 3 से 4 बजे के बीच मुलाकात कर सकता है। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर 9253481565 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा वाट्सएप भी कर सकते हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़-08 लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित शिकायत इनके समक्ष रखी जा सकती हैं।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button