देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

जिला में उत्साह के साथ मनाएं चुनाव का पर्व-दीपक बाबूलाल करवा अतिरिक्त उपायुक्त नारनौल

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*जिला में उत्साह के साथ मनाएं चुनाव का पर्व-दीपक बाबूलाल करवा अतिरिक्त उपायुक्त नारनौल*

*अतिरिक्त उपायुक्त नारनौल ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक्स सर्विसमैन की बैठक*

*सैनिकों के परिजनों को किया जाएगा मतदान के प्रति प्रेरित*
आगामी 25 मई को हरियाणा में चुनाव का पर्व है। इस पर्व को जिला महेंद्रगढ़ का हर नागरिक पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाएगा। इस दिन हमें खुद भी मतदान करना है तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप एक्टिविटी के नोडल अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा आईएएस ने आज अपने कार्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुलाई पूर्व सैनिकों की बैठक में कही।
*अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि संविधान ने हमें मतदान करने का अधिकार दिया है। हम सबको इस अधिकार का उपयोग करना चाहिए। प्रजातांत्रिक प्रणाली में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी पूर्व सैनिक अपने-अपने क्षेत्र में नागरिकों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। आगामी 25 मई तक लगातार आम नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित करके वोट के महत्व के बारे में बताएं।*
उन्होंने कहा कि देश में सैनिकों को बैलट पेपर के माध्यम से अपना वोट देने का अवसर मिलता है। ऐसे में सैनिकों के परिजनों को भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले का मतदान प्रतिशत बढ़े।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button