देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 724 वी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीडूंगरगढ़ में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 724 वी जयंती पर चार तथा पांच मई को सेन मन्दिर श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय अनेक कार्यक्रम होंगे।सेन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी तथा महेन्द्र कुमार सेन गोला कन्हैयालाल गहलोत ने सामूहिक रूप से बताया कि सेन मन्दिर में सेन जंयती पर सुन्दर कांड का पाठ संगीत मय प्रदीप कुमार देरासरी अपनी टीम के साथ करेंगे। बैसाख बदि बारस को सेन जंयती पर हवन पूजन महाआरती आदि कार्यक्रम होंगे।बेड बाजों के साथ उत्सव मनाया जायेगा।केक काटकर सेन जी महाराज को भोग लगाया जायेगा।सभी आंगुतकों के लिए प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। युवा सेन बन्धुओं का पूरा सहयोग मिल रहा है।सेन समाज सेलून युनियन के अध्यक्ष शिवरतन गहलोत ने सभी सेलून दूकानदारो से सभी कार्यक्रमों में भाग लेने को कहा है। श्रीडूंगरगढ़ शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी सेन बन्धु आयेंगे तथा भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता शिव रतन धाधल ने बताया कि सेन मंदिर को बहुत अच्छा सजाया गया है

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button