देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

अतिरिक्त उपायुक्त ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एसएसटी व एफएसटी की ली बैठक

*नाकों पर 24 घंटे की जा रही कड़ी निगरानी* *हर गाड़ी की बारीकी से हो जांच : एडीसी*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 अतिरिक्त उपायुक्त एवं नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस) ने आज अपने कार्यालय में स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा फ्लाइंग स्क्वायड टीम की बैठक ली।

                 *इस बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार सभी टीम इसी प्रकार लगातार नाकों पर कड़ी निगरानी रखें। क्षेत्र में कहीं भी नकदी, शराब तथा नशीले पदार्थ आदि की मूवमेंट नहीं होनी चाहिए। 24 घंटे सभी टीम अपने नाकों पर आने वाली हर गाड़ी की बारीकी से जांच करें। अगर कहीं भी कुछ संदिग्ध चीज मिलती है तो उसे तुरंत जप्त किया जाए तथा आगे की कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार की जाए।*

                  उन्होंने कहा कि कहीं भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। इस बैठक में नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में तैनातियां सभी स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा फ्लाइंग स्क्वायड टीम के सदस्य मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button