ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
39 वर्ष की सेवा पूर्ण कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप प्रबंधक महेंद्र डहनवाल हुए सेवानिवृत्त
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल, 01 मई
भारतीय स्टेट बैंक, रेवाड़ी के उप प्रबंधक महेंद्र डहनवाल के हुड्डा सैक्टर के नारनौल निवास पर पंहुचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने माला, शाल व पगड़ी पहनाकर और बाबा साहेब की फोटो भेंटकर सम्मानित किया और सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के प्रधान एवं पूर्व मुख्य प्रबंधक चन्दन सिंह जालवान, सर्व समाज के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल , हरियाणा आवाज फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ शिवताज सिंह और प्रमुख समाजसेवी, साहित्यकार एवं पूर्व प्रवक्ता भूप सिंह भारती ने महेंद्र डहनवाल द्वारा बेदाग सेवानिवृत्त होने पर मधुर संबंध और व्यवहारिक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इनके उज्जवल भविष्य, लम्बी उम्र, स्वस्थ व सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभ कामनाएं की गई व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, वहीं विशेष रूप से पुनहाना से पंहुचे एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने डहनवाल की कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए उन्हें सहज, सरल व मिलनसार इंसान बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर महेंद्र डहनवाल द्वारा उचित जलपान की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर हास्य कवि आलोक भांडोरिया, बावू गजानंद, संघर्ष समिति के सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, ब्लाक सचिव हजारीलाल खटावला, रामकुमार डहनवाल, पूर्व उप अधीक्षक हरिराम सिरोहा, पूर्व चीफ मैनेजर जयनारायण, प्राचार्य गुलाब सिंह पूर्व सरपंच सुभाष चन्द , डॉ मनु कुमार व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel

