ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
नारनौल में राव दान सिंह के गढ़ में दहाडीं श्रुति-किरण चौधरी बोली- न फैक्ट्री बनाई न घोटाला किया खुदा को कुछ और मंजूर था

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*नारनौल में राव दान सिंह के गढ़ में दहाडीं श्रुति-किरण चौधरी बोली- न फैक्ट्री बनाई न घोटाला किया खुदा को कुछ और मंजूर था*
कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस द्वारा बनाए गए प्रत्याशी राव दान सिंह जहां सोमवार को किरण चौधरी के गढ़ में प्रचार पर थे, वही टिकट कटने से मायूस श्रुति चौधरी अपनी मां किरण चौधरी के साथ राव दान सिंह के गढ़ नारनौल में में दहाड़ी। टिकट कटने के बाद किरण व श्रुति का ये पहला नारनौल दौर था।
*हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी आज नारनौल में कार्यकर्ताओं से रुबरू हुई। तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने एक बार फिर कहा कि उनके परिवार ने पूरी ईमानदारी से क्षेत्र में लोगों का विकास कार्य किया। उन्होंने न तो कोई फैक्ट्री बनाई, न हीं कोई कंपनी बनाई, ना ही कोई घोटाला किया।*
*समर्थकों ने नारे लगा बढ़ाया हौसला*
किरण ने कहा कि इस बार जीत तय थी। श्रुति लगातार क्षेत्र में सक्रिय थी लेकिन खुदा को शायद कुछ और मंजूर था। कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ थी और श्रुति संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं की नारें लगाएं।
*चार बार के विधायक व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के गढ़ में पहुंचकर किरण व श्रुति चौधरी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने की कोशिश की और दोनों ने एक स्वर में कार्यकर्ताओं से कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। हम कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। टिकट कटने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम हर लड़ाई लड़ने में सक्षम है। ईमानदारी से जब लड़ाई लड़ी जाती है, तो कोई भय नहीं होता है।*
श्रुति चौधरी ने कहा कि हम सभी ने विपरीत परिस्थितियों में खूब चुनाव लड़े। आप योद्धा हो। निराश होने की जरूरत नहीं। अपने जहन में यह बात मत लाना की अब क्षेत्र छूट गया। टिकट कटने पर कई लोगों के फोन आए कि हम मैदान में नहीं आएंगे। आपका और मेरा लगाव आप लोगों से राजनीति से भी गहरा है।
*नारनौल निवास पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में एक हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। सभी की नजरे इस पर टिकी थी की टिकट कटने के बाद श्रुति व किरण चौधरी का अगला कदम क्या होगा? हालांकि दोनों ने खुलकर कुछ नहीं कहा, परंतु इशारों ही इशारों में जहां राजनीति में अपनी ईमानदारी का बखान किया वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज भी कसा।*
Subscribe to my channel


