जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में रसायनों का उपयोग किया जाता है-डॉ पूर्ण प्रभा प्राचार्य

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*राजकीय महाविद्यालय नारनौल दैनिक जीवन में रसायन का प्रयोग पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई*
*मेघा ने सबसे सुंदर पोस्टर बनाया*
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के रसायन विभाग में दैनिक जीवन में रसायन का प्रयोग पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में करवाईं गई।
*इस अवसर पर विधार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा ने बताया कि रसायनों का उपयोग जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किया जाता है। हमारी सभी जैविक क्रियाओं का संचालन भी रसायनों द्वारा ही होता है। साबुन, टूथपेस्ट , रसोई गैस,अपमा्जक, वस्त्र, घरेलू उपयोग के अनेकों सामान भी रासायनिक पदार्थ ही हैं खानें के समान ,कृषि, उत्पादन, खनन उर्जा के साथ ही संबंधित विभाग भवनढ निर्माण में प्रयुक्त सिमेन्ट, विद्युत उपकरण, उपग्रह, मोटर वाहन से लेकर कृषि के क्षेत्र में रसायनों तथा रसायन विज्ञान के सिद्धान्तों का उपयोग किया जाता है। विभिन्न बीमारियों में प्रयुक्त औषधियां भी रसायन ही हैं।*
उन्होंने कहा कि अनेकों प्रकार के खाद्य पदार्थ, खाद्य पदार्थों के प्रतिरक्षक आदि भी रसायनों का मिश्रण ही है। अतः यह कहा जा सकता है कि रसायनों के बिना दैनिक जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफ़ल संचालन रसायन शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ धीरज यादव ने किया और उन्होंने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी और एमएससी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इसमें बच्चों ने 30 पोस्टर प्रस्तुत बनाएं।
*निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ सरिता,डॉ हिमालिका, डॉ सुमन एवं डॉ संजीता ने बहुत शानदार तरीके से निभाईं। मंच संचालन का काम डॉ ध्वनित ने किया उन्होंने प्रतियोगिता के रिजल्ट के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार मेघा द्वितीय पुरस्कार कल्पना और तृतीय पुरस्कार प्रियंका को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता की सहसंयोजक डॉ पारूल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार और सर्टिफिकेट से नवाजा गया और उन्होंने अंत में सभी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।*
Subscribe to my channel


