LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिस्वास्थ्यहरियाणा
आप के प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र मटरु के जन्मदिन पर 17वां विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*आप के प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र मटरु के जन्मदिन पर 17वां विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन*
*स्वर्गीय चौधरी जयपाल सिंह ढिल्लों एडवोकेट जनसेवा ट्रस्ट के माध्यम से 2000 से भी अधिक आंखों के मुफ्त ऑपरेशन अब तक कराएं गए*
एडवोकेट स्वर्गीय चौधरी जयपाल सिंह ढिल्लों जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से प्रदेश संगठन मंत्री आम आदमी पार्टी हरियाणा रविंद्र सिंह मटरू के जन्म दिवस के उपलक्ष में 17वां विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर कैंप उनके ढिल्लो निवास, नारनौल पर संपन्न हुआ। संस्था द्वारा अब तक 2000 मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराकर एक नया नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।
*आज निशुल्क कैंप में रविंद्र सिंह मटरू की धर्मपत्नी दीप शिखा जी वह उनके सुपुत्र रौनक सिंह भी मौजूद रहे और वॉलिंटियर के रूप में शिविर की कमान संभाली। इस मौके पर देश प्रदेश के जाने-माने हास्य कलाकार व आम आदमी पार्टी के प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी महेंद्र सिंह झंडू भी विशेष तौर पर पहुंचे और लोगों का किया मनोरंजन।*
आप नेता रविंद्र सिंह मटरू के ढिल्लो निवास स्थान एसपी कोठी के सामने महेंद्रगढ़ रोड पर 17वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर कैंप लगवाया गया। इस कैंप के माध्यम से गुड़गांव हॉस्पिटल के जाने-माने नेत्र जांच विशेषज्ञो की टीम के द्वारा की गई कैंप में पहुंचे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच आज इस कैंप के माध्यम से 990 लोगों ने करवाई अपनी आंखों की जांच व 145 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन चिन्हित किए गए, जिनको बस के द्वारा रविवार को ढिल्लो निवास से गुड़गांव हॉस्पिटल मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा।
*आज आप नेता रविंद्र मटरू के जन्म दिवस के अवसर पर शहर की कई संस्थाओं ने कैंप में पहुंचकर उनको बधाई स्वरूप दिए स्मृति चिन्ह। गौ सेवा समिति से मुकेश वालिया, सतपाल यादव, गजेंद्र नंबरदार ने अपनी संस्था की तरफ से मटरू जी को किया सम्मानित। आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव जगबीर हुड्डा भी आज ढिल्लो निवास पहुंचे और प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू को जन्म दिवस की बधाई दी।*
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राता भी ढिल्लो निवास पहुंचे और फूलों को गुलदस्ता भेंट कर बधाई देते हुए कहा कि मटरू जी द्वारा लगवाए जा रहे कैंप आज सदैव चारों तरफ चर्चाओं मे बने रहते हैं और इन कैंपों की चर्चा हर जगह लगातार होती है। इन सराहनीय कार्यों से समाज आगे बढ़ता हैं।
*इस अवसर पर रविंद्र सिंह मटरू ने बताया कि अगला कैंप 22 मई को ढिल्लो निवास पर लगवाया जाएगा और कहा कि उनके जन्मदिन पर संस्थाओं ने जो उनको मान-सम्मान दिया उसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।*
इस मौके पर राधे-राधे संस्था से भगत सिंह सैनी मुकेश सैनी ने मटरू जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी । इस मौके पर नारनौल नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजकुमार चौधरी ने मटरू को बधाई देते हुए कहा कि कि आप जो कार्य कर रहे हैं, जन सेवा के वे सदैव सराहनीय रहेंगे। कैंप में बधाई देने वालों में सी बी दीक्षित पूर्व चेयरमैन हरियाणा हाउसिंग बोर्ड, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सरजीत नंबरदार, गोकुल दायमा, हरीश सैनी, बस्तीराम, शशिकांत, अशोक स्वामी, हरीश शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, हरि सिंह, महिपाल सैनी भी शामिल रहे।
Subscribe to my channel


