ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापार
भिवाड़ी: आवासीय सोसाइटी में बिल्डर की लापरवाही पर लोगों का विरोध

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा
भिवाड़ी के कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आवासीय आनंद लोक सोसाइटी में बिल्डर की मनमानी और मूलभूत सुविधाओं से वंचित सोसाइटी के लोगों ने गुरुवार देर रात 9:00 बजे सोसाइटी के मेंन गेट पर जमकर हंगामा किया। साथ ही बिल्डर के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट और बिल्डर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सोसाइटी के लोगों का गुस्सा देखकर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के कर्मचारी ऑफिस पर ताला लगा कर फरार हो गए। सोसाइटी में सभी मूलभूत सुविधाओं को नहीं देने तक मेंटेनेंस चार्ज नहीं देने की घोषणा की है।
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि सोसाइटी में पूरा मेंटेनेंस का काम बिल्डर ही देख रहा है। RWA कमेटी का गठन नहीं किया गया है बिल्डर की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई मूलभूत सुविधाएं लोगों को नहीं दी जा रही है। पावर बैकअप के लिए लगाया गया डीजी सेट 1 सप्ताह पहले उठा लिया गया है जिससे पावर कट के दौरान पूरी सोसाइटी अंधेरे में डूबी रहती है। गुरुवार रात को भी पावर कट होने से पूरी सोसाइटी में अंधेरा छा गया जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सोसाइटी में रह रहे करीब 400 परिवार सोसाइटी के मेन गेट पर आकर हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने तो बिल्डर से आर पार की लड़ाई की चेतावनी दे दी, लोगों का कहना है कि बिल्डर की तरफ से किए गए एग्रीमेंट में पावर कट के दौरान डीजी सेट से पावर बैकअप देने का वादा किया गया है। साथ ही समय-समय पर सोसाइटी में मरम्मत करने की बात भी कही गई है। लेकिन सोसाइटी में सभी तरह की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है लाइट जाने से लिफ्ट बीच में ही रुक जाती है और लोग घंटो लिफ्ट में फंसे रहते हैं। यही नहीं सोसाइटी की चार दिवारी भी जगह-जगह से टूट चुकी है जिससे असामाजिक तत्व और गांव के आवारा पशु और जानवर सोसाइटी के अंदर आ जाते हैं। जिससे बुजुर्गों और बच्चों को खतरा बना रहता है। बिल्डर ने चार दिवारी पर वायर फेंसिंग करने की बात कही थी जो अभी तक नहीं करवाई गई है। सोसाइटी के लोगों का रात 11 बजे तक धरना प्रदर्शन जारी रहा, आखिर में लोगों ने निर्णय किया कि बिल्डर के खिलाफ बीड़ा अधिकारी को शुक्रवार को लिखित में शिकायत देकर मूलभूत सुविधाएं देने और बिल्डर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की जाएगी।

Subscribe to my channel


