देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

लोकसभा चुनावों में संविधान विरोधी ताकतों को उखाड़कर ही दम लेंगे हरियाणा प्रदेश चमार महासभा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

हरियाणा प्रदेश चमार महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 21,4,2024, को नारनौल के गुरु रविदास मंदिर में हुई ।

जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव लाल दहिया ने की संयोजन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष लाला राम नाहर सेवानिवृत तहसीलदार एवम् महासभा की नारनौल इकाई ने किया, मंच संचालन गुरदयाल नाहर ने किया बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में महासभा की अधिकता ऑन रिकॉर्ड श्रीमती निरंजना सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मोन धारण कर आदरांजलि अर्पित की गई।

इस पर अवसर महासभा ने फैसला लिया कि संविधान विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकना होगा ताकि अनुसूचित वर्गो के हक सुरक्षित हो सके ।

अनुसूचित जातियों के हकों पर कुठाराघात सत्ताधारी पार्टी ने पूरे दम खम से किया है, संविधान विरोधी ताकते अंग्रेजो की नीति फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है और सामाजिक ताने बाने को तोड़ने का कुप्रयास कर रही है, जिस कारण इन्होंने सामाजिक भाईचारा तहस नहस कर दिया है।

हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के अध्यक्ष शिव लाल दहिया ने कहा कि काफी वर्षो से महासभा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अपने हको की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ रहे है जिस कारण समाज का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

और सामाजिक विकास रुक गया है इसलिए ऐसी ताकतों को उखाड़ना जरूरी है।

महासभा ने कहा कि पिछले कुछ अरसे से पिछड़े वर्गो को उनके हक न देकर उन्हें अनुसूचित जाति की श्रेणी में डालकर अपनी दोहरी मानसिकता का प्रमाण दे रहे है ।संविधान विरोधी कार्य करके अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गो के हकों पर डाका डाल रहे है ।ये सरासर भारतीय संविधान की अवमानना है ।

हरियाणा प्रदेश चमार

महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव अगस्त माह में होगा यह फैसला भी लिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह पातलान प्रदेश कोषाध्यक्ष आर,के दहनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर मदीना , प्रदेश प्रवक्ता अशोक बामनिया,प्राचार्य रामेहर मान सूरजभान माहरा, चंदन सिंह जाहनवाल, आनंद एडवोकेट रेवाड़ी, अनिल फांडान,रत्न लाल डिसोडिया रेवाड़ी, डॉ रामफल फतेहाबाद, गुरु रविदास सभा नारनौल के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह, रामचंद्र ग्रोवर,रामकुमार Gm, प्यारेलाल चवन, महासभा के पूर्व प्रधान हरी सिंह बडकोडिया,अजीत सिंह रेवाड़ी ,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button