LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
महेंद्रगढ़ में नहर में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत महिला की तलाश जारी
शनिवार को मधुबन से पहुंची गोताखोर टीम, मृतका की फोन नंबर से हुई थी पहचान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ौली मे जवाहर लाल नेहरू नहर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला के डूबने की सूचना के बाद तलाश के लिए दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों की टीमें प्रयास करती रही। शनिवार को मधुबन से गोताखोरों की टीम भी पहुंची गई जो बोट के सहारे बुजुर्ग की तलाश में जुट गई है। पुलिस, दमकल विभाग व मधुबन से पहुंची टीम लगातार महिला की तलाश कर रही है।
*प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव झगड़ौली जेएनएल नहर में एक बुजुर्ग महिला ने चुन्नी में बेटे का मोबाइल नंबर लिखने के बाद नहर में छलांग लगा दी थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि गांव रसूलपुर निवासी करीब 75 वर्षीय चमेली देवी के शुक्रवार को नहर में डूबने की सूचना मिली थी। इस दौरान महिला की चप्पल, चुन्नी व उसके बेटे के मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान हुई थी।*
सूचना के बाद डीएसपी, सदर एसएचओ, डायल 112 और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर महिला की चप्पल, छड़ी व चुन्नी बरामद की थी। चुन्नी में लपेटे एक कागज पर बेटे के मोबाइल नंबरों के आधार पर महिला की पहचान रसूलपुर निवासी चमेली देवी के रूप में हुई थी। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से बेटे को फोन पर सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी। गोताखोरों द्वारा नहर में महिला की तलाश की गई। ग्रामीणों की सहायता से बुजुर्ग महिला को नहर के अंदर ढूंढने की कोशिश की जा रहीं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर देर रात तक उसे तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

Subscribe to my channel


