LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

जीएलपी स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र यादव को कड़ी सुरक्षा में किया अदालत में पेश 5 दिन का पुलिस रिमांड

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। कनीना में पिछले सप्ताह उन्हाणी के पास हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने जीएलपी स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र यादव को बुधवार को गिरफ्तार किया। आज कड़ी पुलिस सुरक्षा में उसे अदालत में पेश किया गया। आरोपी हादसे के बाद फरार हो गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छुप गया था। आरोपित को पकड़ने के लिए टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। आरोपित को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करते हुए टीमों ने बुधवार आरोपित को रेवाड़ी के गांव बव्वा से पकड़ा। पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को कनीना स्थित एसडीजेएम मेनका सिंह की अदालत में जी एलपी स्कूल के मालिक राजेंद्र लोढ़ा को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत में 8 दिन का पुलिस डिमांड मांगा था। जिस पर अदालत ने 5 दिन का डिमांड मंजूर किया है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button