अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

ब्लाईड मर्डर केस में भिवाडी पुलिस को मिली बडी सफलता

ब्लाईड मर्डर केस का किया 4 दिवस में खुलासा  अज्ञात मृतक बालक की हत्या का पुलिस द्वारा किया गया पर्दाफाश  मृतक बालक की माँ व उसका प्रेमी निकले हत्यारे

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

जयेष्ठा मैत्रेयी (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक भिवाडी के निर्देशानुसार श्री अतुल साहु (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भिवाडी व श्री मुकेश चौधरी (आर.पी.एस.) वृत्ताधिकारी, वृत्त भिवाडी के निकटतम सुपरविजन में श्री अनिल कुमार उ०नि० कार्यवाहक थानाधिकारी पुलिस थाना मिवाडी के नेतृत्व में पुलिस थाना भिवाडी कि गठित टीम व डीएसटी टीम भिवाडी द्वारा ब्लाईड मर्डर के आरोपीगणो को किया गया गिरफतार।

दिनांक 10.04.24 को कालूराम हैड कानि० 87 पुलिस थाना भिवाडी ने वापसी थाना पर एक टाईप शुदा तहरीर रिपोर्ट इस आश्य की पेश कि की दिनांक 10-04-2024 को समय करीब 5.15 पीएम पर श्री महिपाल पुत्र श्री राम गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 30 साल निवासी हमीरपुर थाना बानसूर जिला कोटपूतली बहरोड हाल लाईमैन विधुत विभाग भिवाडी ने थाना पर आकर सूचना दी कि फ्लोरीडा इलैक्ट्रीकल इण्डस्ट्रीज प्रा०लि० कम्पनी के पास बने नाले में एक बच्चा पडा हुआ है। आदि सूचना मन हैड कानि० कालूराम 87 मय जाप्ता शान्तीलाल 1023 मौके पर पहुँचे बीना गाडी के जाप्ते को तलब किया गया घटनास्थल फ्लोरीडा इलैक्ट्रीकल इण्डस्ट्रीज प्रा०लि० कम्पनी के पास बने नाले में एक बच्चे की लाश पडी थी

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर फोटोग्राफी की गई घटनास्थल के आसपास बाहर व नाले में कचरे के आलामात पडे हुऐ है। अज्ञात बच्चे की लाश को लोगो की मदद से नाले से बाहर निकलवाया गया अज्ञात मृतक बच्चे (लडका) की लाश उम्र करीब 6 से 9 वर्ष के आसपास की है मृतक बच्चे की लाश फूली हुई अवस्था में है। जिसने लाल रंग की टी शर्ट व काले रंग का पजामा पहना हुआ है। अज्ञात मृतक बच्चे के शरीर से जगह जगह से चमडी हटी हुई है। जिसके कारण कोई पहचान चिन्ह आदि दिखाई नही दे रहे है। मृतक बच्चे के गले मे हरे रंग के कपडे से फंदा लगा हुआ पाया गया जो अज्ञात लोगो द्वारा बच्चे की मृत्य कारित कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से लाश को नाले में पटका जाना प्रतीत होता है। अज्ञात मृतक बच्चे की मृत्यु देखने पर प्रायः करीब 2-3 दिन पुरानी होना प्रतीत होती है। वगैरा रिपोर्ट पर मु०न० 216/2024 धारा 302,201 आईपीसी मे कायम कर श्री देवेन्द्र प्रसाद सपु०नि० थानाधिकारी द्वारा तफ्तीश शुरू की गई।

उक्त घटना को उच्चाधिकारियो द्वारा गम्भीरता से लेते हुऐ थाना हाजा व जिला स्पेशल टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ घटनास्थल के आस पास व अन्य स्थानो पर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये फुर्टेज के आधार पर रूट मैपिंग बनाई जाकर संदिग्ध महिला व पुरुष की तलाश की गई उक्त दोनो संदिग्ध महिला व पुरुष की फुटेजो मे उपस्थिति सूरज सिनेमा भिवाडी तक पाई गई जिस आधार पर उच्चाधिकारियो के निर्देशानुसार सूरज सिनेमा स्थित कॉलोनियो का डोर टू डोर करीब 1000 से अधिक मकानो का सर्वे किया गया तो सीसीटीवी फुटेज में दिखाऐ दिये पहने व हुलिये के एक व्यक्ति व महिला मिली जिनसे उक्त घटना के सम्बन्ध मे तकनीकी आधार पर अलग अलग पूछताछ की गई तो उक्त दोनो के द्वारा मृतक बालक विक्रम बचपन से ही लम्बी बिमारी से ग्रसित होकर चलने फिरने में असमर्थ होना बताया तथा आर्थिक तंगी के चलते ईलाज सम्भव नही होने के कारण परेशान होकर मृतक बालक विक्रम को चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर शव को गंदे नाले मे डालना स्वीकार किया गया है मुकदमा हाजा का अनुसंधान जारी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button