LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में नामजद/वांछित तथा 50,000/- रू0 के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

जनपद खीरी दिनांक 10.03.2026

*थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में नामजद/वांछित तथा 50,000/- रू0 के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज के नेतृत्व में दिनांक 09.03.2026 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 82/2026 धारा 103(1)/238(1)/351(3) बीएनएस में वांछित तथा 50,000/- रूपये के ईनामिया अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम दीक्षितपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 17.02.2026 को वादी मुकदमा श्री रमेश कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी दीक्षितपुर थाना मैंगलगंज जनपद खीरी द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी पत्नी उर्मिला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यू हो गयी है । सूचना के आधार पर शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया था । मृतका के शव का पोस्टमार्टम मोर्चरी हाउस लखीमपुर खीरी मे हुआ । पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हत्या कारण गला दबाकर आना पाया गया । दिनांक 18.02.2026 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 17.02.2026 को इनकी पत्नी उर्मिला देवी उम्र 58 वर्ष को इनके पुत्र योगेश उर्फ नन्हे द्वारा अपनी पहली पत्नी के न आने के कारण नाराजगी को लेकर मारा पीटा गया व गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी तथा लाश को साडी से गले मे लपेट कर अपने घर के कमरे में पंखे से टांग दिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 103(1)/238(1)/351(3) बीएनएस विरुध्द योगेश उर्फ नन्हे पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम दीक्षितपुर थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी के अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया । अपराध गम्भीर प्रकृति का होने के कारण व काफी प्रयास के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने के पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे उपरोक्त पर 50,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में दिनांक 09.03.2026 को अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे उपरोक्त को औरंगाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1.योगेश उर्फ नन्हे पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम दीक्षितपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी

*गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*

1.मु0अ0सं0 239/2018 धारा 307/504 भा0द0वि0 थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ कमिश्नरेट(उत्तरी)

2.मु0अ0सं0 374/2021 धारा 323/458/506 भा0द0वि0 थाना मैगलगंज जनपद खीरी

3.मु0अ0सं0 82/2026 धारा 103(1)/238(1)/351(3) बीएनएस थाना मैगलगंज जनपद खीरी

*गिरफ्तार करने वाली टीम*

1.प्र0नि0 इन्द्रजीत सिंह चौहान

2.उ0नि0 श्री सुनील कुमार तिवारी

3.हे0का0 देवेन्द्र सिंह

4.का0 अजय कुमार

5.का0 सुमित जैनर समस्त थाना मैगलगंज

*स्वाट टीम*

1.क0आ0 ग्रेड बी शरद शुक्ला

2.का0 महताब

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button