देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
नगर परिषद देवेंद्रनगर के कर्मचारियों पर खबर का भी नहीं हो रहा असर

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*नगर परिषद देवेंद्रनगर के कर्मचारियों पर खबर का भी नहीं हो रहा असर*
नगर परिषद देवेंद्रनगर में लगी लाखो रुपए की हाई मार्क्स लाइट जो की शोपीस बन चुकी है सालों से कई बार नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों को इस बात से रूबरू कराया गया फिर भी कर्मचारियों में तानाशाह रवैया होने के कारण आज तक उस कार्य को अंजाम नहीं दिया गया जो की जनता हित से जुड़ा हुआ है शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बाद हाई मार्क्स लाइट का जो कि नगर के मुख्य मार्गो के पास कृषि उपज मंडी के बगल से एवं बस स्टैंड के अंदर लाइट का उपयोग नहीं हो पा रहा है तो क्या शासन के कर्मचारी को किसी का भय नहीं है या फिर तानाशाह शासन चलाना इनकी फितरत बन चुकी है जबकि इस संबंध में कई बार खबर प्रकाशित हो चुकी है इसके बावजूद जिलाधिकारी एवं नगरी प्रशासन द्वारा इस और ध्यान देना उचित नहीं समझा गया

Subscribe to my channel


