LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध सटीक व प्रमाणिक सूचनाओं लिए बनाया मिथ और रियलिटी पोर्टल

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

            *चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध सटीक व प्रमाणिक सूचनाओं लिए बनाया मिथ और रियलिटी पोर्टल*

*डिजिटल युग में फर्जी सूचना चिंता का विषय : उपायुक्त मोनिका गुप्ता*

*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संभावित मिथक जानकारियों को रोकने में मिलेगी मदद*

               गलत सूचना और फर्जी खबरों का प्रसार आज के डिजिटल युग में एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गया है। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान यह विषय और भी गंभीर हो जाता है। इसी गंभीरता को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गलत व भ्रमक सूचनाओं को रोकने के लिए मिथ और रियलिटी पोर्टल लॉन्च किया है।

            *यह जानकारी देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि आयोग की तरफ से जारी Myth Vs Reality Register लांच किया है। इस प्लेटफॉर्म पर चुनाव से संबंधित केवल सत्यापित व सत्य सूचनाएं ही प्रसारित होगी व गलत सूचनाओं को यह पोर्टल फिल्टर करने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनावों के दौरान चुनावी प्रक्रिया की गरिमा को बनाए रखने के लिए गलत सूचना के प्रचार-प्रसार रोकना अहम कार्य है। ईसीआई की तरफ से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘Myth Vs Reality Register’ लॉन्च किया है। यह एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mythvsreality.eci.gov.in/ पर जनता के लिए उपलब्ध है।*

              उन्होंने बताया कि यह पहल चुनावी प्रक्रिया को गलत सूचना से बचाने के लिए ईसीआई के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस नाम से सोशल मीडिया पर पेज भी बनाए गए हैं जहां सटीक व प्रमाणिक सूचनाओं को पोस्ट किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है, जो व्यापक रूप से ईवीएम, वीवीपीएटी, मतदाता सूची, मतदाता सेवाओं, चुनावों के संचालन और अन्य विषयों से संबंधित मिथक जानकारियों और गलत सूचनाओं के क्षेत्रों को कवर करता है। यह रजिस्टर पहले से ही उजागर चुनाव संबंधी फर्जी जानकारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संभावित मिथक जानकारियों, महत्वपूर्ण विषयों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और सभी हितधारकों के लिए विभिन्न अनुभागों के तहत संदर्भ सामग्री प्रदान करता है। रजिस्टर को नियमित आधार पर अपडेट किया जाएगा।

           *उन्होंने बताया कि सभी हितधारकों को किसी भी चैनल के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध जानकारी को ‘Myth Vs Reality Register’ में दी गई जानकारी से सत्यापित और पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्लेटफॉर्म का उपयोग जानकारी को सत्यापित करने, गलत सूचना के प्रसार को रोकने, मिथक जानकारियों को दूर करने और लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख मुद्दों के बारे में सूचित करने के लिए किया जाएगा। उपयोगकर्ता रजिस्टर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा कर सकते हैं।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button