रेवाड़ी, 07 अप्रैल I लोकसभा चुनाव को लगभग डेढ़ माह का समय शेष रह गया है I राव इंद्रजीत भाजपा की टिकट पर गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और अभी तक कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार भी मैदान नहीं उतारा I इससे साफ है कि कांग्रेस गुरुग्राम लोकसभा सीट से टिकट देने के मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची तो आखिरकार कप्तान अजय यादव को ही कांग्रेस मैदान में उतारेगी I एक तरह राव के जख्म अब भी हरे हैं और 2019 के विधानसभा चुनाव में सुनील मूसेपुर की हार भुलाये नहीं भूली जा रही है I दूसरी तरफ पूर्व रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास,भाजपा नेता डॉक्टर अरविंद यादव, पूर्व जिला प्रमुख सतीश प्रधान सहित अन्य राव इंद्रजीत से रुष्ट भाजपा नेताओं ने खामोश रहकर यह दिखा दिया कि वे राव इंद्रजीत को चुनाव जिताने के पक्ष में नहीं I अगर इनकी नाराजगी इस कद्र आगे बढ़ती गई तो हो सकता है राव इंद्रजीत गुरुग्राम लोकसभा चुनाव, रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में हार जायें I ऐसी संभावनाएं हैं कि लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत से असंतुष्ट भाजपा नेता राव इंद्रजीत के मंच पर नज़र नहीं आये I कुल मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत की जीत तो पक्की ही समझी जा रही है,पर रेवाड़ी विधानसभा में अभी जीत के बारे में कुछ कहा नही जा सकता I इसलिए बहुत कम संभावना है कि नेता एक दूसरे के सामने झुके I 2019 के विधानसभा चुनाव में सुनील मूसेपुर की हार का दर्द अब भी राव इंदरजीत की आँखों में नज़र आता है I बेशक राव इंद्रजीत लोकसभा चुनाव जीत जाये पर जनता उनकी कार्यशैली से खुश नहीं हैं,मगर राव इंद्रजीत को जितना उनकी मजबूरी होगी I पूर्व जिला परिषद् चुनाव में उनके समर्थको में आपसी टकराव के कारण राव इंद्रजीत का एक का पक्ष लेने से नाराज़ भी हैं I अब यह देखना है कि असंतुष्ट भाजपा नेता राव इंद्रजीत के मंच पर आते हैं या नहीं या फिर राव इंद्रजीत उनको अपने चुनावी मंच पर बुला पाते हैं या नहीं I