LIVE TVखैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तृतीय स्मारिका विमोचन एवं भामाशाह नवनियुक्त कर्मचारी अधिकारी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा।

 प्रगतिशील प्रजापति समिति जिला अलवर द्वारा तृतीय स्मारिका का विमोचन एवं भामाशाह में नवनियुक्त कर्मचारी – अधिकारी का सहर्ष सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राकेश कुमार वर्मा, ग्राम गूगलपुर बानसूर द्वारा छात्रावास के बच्चों को अपने उद्बोधन द्वारा आगे बढ़ाने के अनेक क्षेत्रों से अवगत कराया।

 डॉक्टर राकेश वर्मा वर्तमान में मॉलिक्युलर बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी से पी.एच.डी प्राप्त कर अनेक राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं और अनेक विद्यार्थी उनके नेतृत्व में पी.एच.डी की डिग्री प्राप्त कर रहे हैं।

 सुश्री प्रियंका प्रजापति आर. ए. एस (R. A.S) ने अपने संबोधन द्वारा बालिका शिक्षा पर जोर देने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

 इस सम्मेलन में लगभग 73 भामाशाहों एवं 110 नवनियुक्त कर्मचारियों अधिकारीयों का बैग,मोमेन्टो, प्रसारित पत्र, स्मारिका, आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस सम्मेलन में पूर्व एवं वर्तमान कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, फतेहराम, राजाराम, डॉ मुकेश चंद प्रजापति,चाँदकिशोर,सुबे सिंह प्रजापति,बीरबल प्रजापति,रामपाल प्रजापति,दयानन्द प्रजापति,सूरजभान प्रजापति,ड़ॉ. ओपी. वर्मा पूर्व (सी. एम. एच ओ.) और उनकी धर्मपत्नी ड़ॉ. मीनेश (नेत्र चिकित्सा अधिकारी) सुन्दरलाल प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button