LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

रोटरी क्लब नारनौल ने मणिमदन फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय नारनौल में बनवाई शीतल जलकुटीर

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

        *रोटरी क्लब नारनौल ने मणिमदन फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय नारनौल में बनवाई शीतल जलकुटीर*

            रोटरी क्लब नारनौल सिटी द्वारा मणिमदन फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय पीजी महाविद्यालय में निर्मित शीतल जलकुटीर का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त जिला महेन्द्रगढ दीपक बाबुलाल करवा के कर कमलों द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय पीजी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पूर्णप्रभा ने की, वहीं अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक जिला जेल नारनौल संजय बांगड रहे तथा मणिमदन फाउंडेशन से जलकुटीर निर्माणकर्ता निरंजनलाल गर्ग व राजेश्वरी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

          *प्रोजेक्ट चेयरमैन विजय जिंदल, विवेक अग्रवाल व प्रोफेसर सतीश सैनी की देखरेख में महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु आरओ युक्त शीतल जलकुटीर का निर्माण मणिमदन फाउंडेशन के निरंजनलाल गर्ग व राजेश्वरी देवी ने अपने पिता स्वर्गीय मदनलाल गर्ग व माता इंदरमणि गर्ग की याद में करवाया। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गर्वनर संजय गर्ग, प्रधान नरेश गोगिया, रीजनल चेयर एडमिन एडवोकेट राजकुमार यादव, डिस्टिक्ट किचन चेयर प्रवीण संघी व रीजनल चेयर हितेश वर्मा के सानिध्य में मुख्यअतिथि अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबुलाल कारवा ने वाटरहट का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि रोटरी क्लब के सुंदर प्रयास से काॅलेज के विद्यार्थियों हेतु शीतल जलकुटीर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे विद्यार्थियों को पीने के लिए ठंडा स्वच्छ पानी मिल सकेगा।*

           काॅलेज प्राचार्य डॉ पूर्णप्रभा ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव इस प्रकार के जनहित कार्यों हेतु तत्पर रहता है और समस्त काॅलेज प्रबंधन की ओर से रोटरी क्लब एवं मणिमदन फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब नारनौल सिटी के प्रधान नरेश गोगिया ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणों अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबुलाल कारवा, पुलिस अधीक्षक जिला जेल संजय बांगड, प्राचार्या पूर्णप्रभा तथा निरंजनलाल गर्ग व राजेश्वरी देवी को सम्मानित करते हुए मणिमदन फाउंडेशन व रोटरी क्लब गुरूग्राम से आए प्रधान मनीष अग्रवाल व शालु अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मणिमदन फाउंडेशन के सहयोग से ही यह नेक कार्य संभव हो पाया है। इसके साथ ही समाजसेवी संदीप संघी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रोटरी रसोई में जरूरतमंद लोगों को भोजन करवा कर अपना सहयोग प्रदान किया।

           *इस अवसर पर दिल्ली रोटरी से पुष्पा सेठी, संजय गर्ग, नरेश गोगिया, विनोद चौधरी, विनय मित्तल, प्रवीण संघी, एडवोकेट हितेश वर्मा, एडवोकेट राजकुमार यादव, नवीन गुप्ता, विजय जिंदल, विवेक अग्रवाल, जयप्रकाश, जगदीश भारद्वाज, पवन यादव, दिनेश भार्गव, हितेन्द्र मित्तल, देवेंद्र गर्ग, मधुर गर्ग, पूनम चैधरी, सुचेता गोगिया, सारिका गर्ग, प्रियंका संघी, मुकेश कुमारी, मोनिका गुप्ता आदि सभी रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button