LIVE TVदेशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर।अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा व जीव रक्षा सस्थाओं के प्रतिनिधि मण्डल जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि बीकानेर से मिले

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

बीकानेर।अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा व जीव रक्षा सस्थाओं के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा दिनांक 28/03/2024 को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि बीकानेर से मिले, बीकानेर जिला क्षेत्र की रोही के ग्राम- गंगापुरा, नोखा, दैया, जयमलसर में सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए अंधाधूच राज्य वृक्ष हरि खेजड़ियों की कटाई सौर ऊर्जा कम्पनी करवा रही हैं फर्जी एग्रीमेंट करवा कर के जिसको रोका जाये। खेजड़ियों की कटाई पूर्णतया यद हो, हाईकोर्ट का आदेश हैं। आप जिला कलेक्टर हैं, जिस पर माननीय नसता वृष्णि जिला कलेक्टर बीकानेर ने कहा कि खेजडिया कटंगी, आपको खेजड़ी की कटाई रोकने का किसने ठेका दिया हैं।

अ.भा.बि.महासभा के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जयसुखराम सिगड जीव रक्षा संस्था के मोखराम धारणिया, राजाराम भाम्भू ने बताया कि गुरू जाम्भौजी की अमृत वाणी उन्नतीस नियमों सद्धातो (सिर सांठे रूख रहे, तो भी सस्तो जाण) पर चलते हुए सम्बत 1787 में आज से 290 वर्ष पहले माता अमृता देवी बिश्नोई के नेतृत्व में 363 नर नारी पुरूषों ने जोधपुर के खेजड़ली ग्राम में अपना बलिदान देकरके वृक्षो को बचाया। जिसका इतिहास गवाह हैं।

जिस पर माननीय जिला कलेक्टर महोदया नम्रता वृष्णि ने शहीदो का अपमान करते हुए बोला कि कोई मर गये होगे हमे क्या मतलब हैं।

उपरोक्त सभी तथ्यों से राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री जी को अ.भा.बि. महासभा द्वारा लिखित पत्र ज्ञापन द्वारा अवगत करवा दिया हैं।

बीकानेर जिला के सभी 36 की के पर्यावरण प्रेमी जीव रक्षा संस्थाओं के पदाधिकारियों सदस्यो सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों सदस्यों समस्त बिश्नोई समाज में भारी आक्रोश हैं। यदि मानननीय मुख्यमंत्री महोदय जी राज, सरकार ने तत्काल कार्यवाही खेजड़ियो के बचाने एवं अमर शहीदों को अपमानित करने वाली जिला कलेक्टर के खिलाफ आज शाम तक कार्यवाही नहीं की व जिला कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो दिनांक 01/04/2024 को अखिल भारतीय विश्नोई महासभा व खेजडली बचाओं संघर्ष समिति व सभी जीव रक्षा संस्थाओं के तत्वाधान में जिला कलेक्ट्रेट बीकानेर के सामने जन आन्दोलन धरना प्रारम्भ किया जायेगा। जिसकी जिम्मेवारी राज्य सरकार व जिला प्रशासन की होगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button