LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

*शहर की अग्रणी संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप नारनौल के द्वारा स्लम एरिया टैलेंट के बच्चो संग मनाई होली

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*शहर की अग्रणी संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप नारनौल के द्वारा स्लम एरिया टैलेंट के बच्चो संग मनाई होली*
नारनौल शहर की अग्रणी संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के द्वारा संस्था के मार्गदर्शक *डॉक्टर शिव कुमार यादव* के मार्गदर्शन में स्लम एरिया टैलेंट के बच्चो संग मनाई होली ।ये हम सभी के लिय सौभाग्य की बात है की ऐसे बच्चो के काम आ सके जो की झुग्गी झोपड़ियों में रहते है और शायद अच्छे से त्योहार का आनंद लेना उनके हक में नही होता है।हमे बड़ी खुशी हुई की संस्था के द्वारा इन सभी बच्चो को रंग गुलाल,पिचकारियां और गुब्बारे देकर इनका होली मनाने का सपना पूरा कर सके । संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने बताया की अमीर आदमी के बच्चे तो पैसे से हर प्रकार के त्योहार मना सकते है और मनाते भी है ।खुशी तो तब होती है जब इन जैसे बच्चो के बीच में जाकर सभी छोटे बड़े त्योहार मनाए जाए।इनकी खुशी को देकर हमारा मन बड़ा ही प्रसन्न हुवा।वही संस्था की तरफ से अनिल शर्मा ने सभी से आव्हान किया की हम सबको ऐसे बच्चो का होंसला बढ़ाना चाहिए । स्लम एरिया टैलेंट के हनी गुप्ता एवम उनकी पूरी टीम का भी बहुत बहुत धन्यवाद करता हु जो इनके लिए दिन रात मेहनत कर रहे है ।
मैं *मनीष गोगिया* एक बार फिर से आप सभी से अनुरोध करता हु की आपके घर में जब कोई भी छोटा बड़ा प्रोग्राम जैसे जन्मदिन,शादी की सालगिरह हो तो ऐसे बच्चो को भी ध्यान में रखते हुवे इनके साथ अपनी खुशी मनाए आपको दुवा भी लगेगी और भगवान का आशिर्वाद भी मिलेगा ।मन को बहुत खुशी भी प्रदान होगी।
संस्था के द्वारा पहले झुग्गी झोपड़ियों में जाकर अनेकों त्योहार मनाते रहे है और आगे भी इसी कड़ी को निरंतर चालू रखेंगे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button