आज गांव अटाली में शहीदी दिवस के दिन शहीद भगत सिंह युवा क्लब एवम समस्त ग्रामवासियों के द्वारा सांस्कृतिक एवम देशभग्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि माननीय राव नरेंद्र सिंह जी ( पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार ), राजकुमार यादव चेयरमैन पंचायत समिति, महंत श्री थावर नाथ जी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए एवम कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शहीद भगत सिंह की जीवनी और अन्य क्रान्तिकारियों के बारे में बताया और युवा पीढ़ी को भगत सिंह के आदर्शो पर चलने के लिए जागरूक किया इसके बाद महाशय सुरेंद्र जी और उनकी संगीत पार्टी ने देशभग्ती गानों एवम रागनियो से कार्यक्रम में उपस्थित युवा , बुजुर्ग , सभी के दिलो में जोश भर दिया ।
बाबा खेतानाथ की कृपया से यह देशभग्ति कार्यक्रम का समापन खुशी खुशी किया गया ।