LIVE TVबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गंभीर विषयों पर संवेदनशील ज्ञापन: चाइनीज मांझे और बाल विवाह के खिलाफ संघर्ष”

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
क्यूं नहीं हो रहा है जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन,, चाइनीज मांझे की बिक्री करने और उसका उपयोग करने वाले लोगो को रोक पाने बाबत गम्भीर,,, साथ ही अक्षय तृतीया के आस पास बाल विवाह रूकवाने बाबत सम्भाग के हर थाने को सख्त आदेश क्यूं अभी तक प्रदान किए गए,,, आज एक महत्वपूर्ण ज्ञापन पत्र जो को लोगों की जान जानें से सम्बन्धित है साथ ही आज 21वीं सदी में भी अनपढ़ तो क्या पढ़े और वर्ग के लोग भी पूरानी परंपरा को कायम रखते हुए बाल विवाह जैसी कुरीति पर विश्वास करते हुए कही ना कही ग्रामीण क्षेत्रों में नाबालिग लड़की लड़कों की शादी करते है,, इन दोनों गम्भीर विषय पर टीम सावधान इण्डिया के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा लगभग दो सप्ताह पुर्व आई जी सहाब सहित एस पी साहेबा, एडिशनल एसपी सहाब तक एक ज्ञापन पत्र विनम्र अपील के साथ दिया था मगर जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की व्यस्तता पहले किसान आंदोलन तथा अब चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के कारण टीम सावधान इण्डिया 077के द्वारा इतने गम्भीर प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अभी तक कोई आदेश जारी नहि किए गए इस दौरान दो प्रकरण हाल ही में समाचार पत्रों के माध्यम से पढ़ने मै सामने आए की चाइनीज मांझे के कारण एक दुपहिया वाहन चालक को गम्भीर हालतों मै पहुंचना पड़ा गनीमत यह रही कि मांझे से उसका गला कटने से बच गया उसके बाद भी आज बीकानेर शहर की दर्जनों पतंगों, और मांझा बेचने वाले चाइनीज मांझे के खुले आम बेखौफ होकर बेच रहे हैं और खरीदने वाले भी निडर होकर इस मानव जीवन के लिए प्राण घातक मांझे का बेखौफ पतंगों को उड़ाने से डर नहिं रहे है जबकि कानूनी तौर पर चाइनीज मांझे को बेचने वालों और खरीदने वाले पर कानूनी तौर पर प्रतिबंध लगाया जा चूका है हाल ही मै एक यूवक इस मांझे की चपेट मे आ गया है पर उसकी जान बच गई अतः आज एक दो सूत्रीय ज्ञापन पत्र टीम सावधान इण्डिया 077के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, के नेतृत्व में बजरंग सोनी, सलीम भाटी, संजय बिनावरा ( लवली) क्रान्ति सोनी ने सम्भाग के आला अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा और यह भी मांग की की जल्द ही सम्भाग के सभी थानाधिकारियों को अत्यावश्यक आदेश जारी किए जावे की अक्षय तृतीया के के दिन तथा पहले और बाद में बाल विवाह आदि कही भी होने की संभावना हो या गुप्त सूचना मिले तो कृपया तुरंत बाल विवाह रूकवाने पर सक्रियता बरती जाए,, इस बाबत बचपन बचाओ टास्क फोर्स इण्डिया 077के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नारी रक्षा ब्रिगेड ऑफ इण्डिया 077के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने भी सम्भाग के नागरिकों से आग्रह करते हुए जन हित,, बालक बालिकाओं के हित में हेल्प लाइन जारी किए गए हैं कि किसी भी जागरूक सज्जन को किसी भी थाना क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलने पर हमारी टीम सहित संबधित थाने को निडर होकर सूचना करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा साथ ही ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने लोगों से अपील की की कही भी कोई पतंग बेचने वाले चाइनीज मांझे को बेचते हुए नज़र आए तो सम्बन्धित थानों सहित हमारी टीम सावधान इण्डिया 077के हेल्प लाइन कंट्रोल रूम नम्बर,9414368077,,,9828471678 तथा 9414242823पर चौबीसों घण्टे सूचना कर सकते हैं जन हित में आग्रह सहित,, ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया
Subscribe to my channel


