जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

राजपुरोहित नारी शक्ति संगठन का होली स्नेह मिलन 500 महिलाओं ने किया घूमर डांर राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर मंथन

 

संवाददाता अभिषेक सैन जोधपुर

 

जोधपुर शहर। राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महिला महासभा की ओर से राजपुरोहित नारी शक्ति मेल मिलाप कार्यक्रम रखा गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कई तरह की प्रतियोगिता भी रखी गई। समाज की महिलाओं ने ग्रुप डांस कर होली पर्व को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के माध्यम से राजनीति में राजपुरोहित समाज के महिलाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण सहित कई मुद्दों पर भी चिंतन किया गया।

समाज की महिलाओं को मिले मंच

अखिल भारतीय राजपुरोहित नारी शक्ति समिति जोधपुर की अध्यक्ष कमला खारावेरा ने बताया कि समाज की महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने और उन्हें मंच देने के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा गया। आज के समय में महिलाएं घूंघट छोड़कर सफलता की उड़ान भरे, इसी को लेकर चिंतन किया गया। शोभा

राजपुरोहित ने बताया की महिलाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम रखा गया। जोधपुर में रहने वाली राजपुरोहित समाज की करीब 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी ने यहां आकर खूब एंजॉय किया।

लोक गीतों पर हुए नृत्य

कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी पारंपरिक गानों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन किया गया था। वहीं एक ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया था। दिन भर चले इस कार्यक्रम में जोधपुर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाली राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने हिस्सा

लिया। ग्रामीण अध्यक्ष सुनीता राजपुरोहित ने बताया कि आज के समय में महिलाओं को भी बराबरी का स्थान मिले। महिलाएं घूंघट प्रथा छोड़कर आगे आए, इसी सोच को लेकर ये कार्यक्रम रखा गया। इसके माध्यम से सभी को मिल जुलकर रहने का संदेश दिया गया।

संगठन संरक्षक लालकंवर राजपुरोहित ने बताया कि समाज के संगठन के माध्यम से महिलाएं आगे बढ़कर कार्य करें, इसी उद्देश्य के साथ इस तरह का संगठन बनाया गया है। जिसमें महिलाएं रूढ़िवादी परंपराओं को त्याग कर आधुनिक परिवेश के साथ चलते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचे।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button