LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

सिद्ध शक्तिपीठ मांँ अन्नपूर्णा नगरकोट धाम नांगल सोडा में हुआ माता अन्नपूर्णा के भंडारे का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

        *सिद्ध शक्तिपीठ मांँ अन्नपूर्णा नगरकोट धाम नांगल सोडा में हुआ माता अन्नपूर्णा के भंडारे का आयोजन*

             सिद्ध शक्तिपीठ मांँ अन्नपूर्णा नगरकोट धाम पर फाल्गुन माह चांदन नवमी धाम पर आज भंडारे में हजारों की तादाद में भक्तों ने माता अन्नपूर्णा के दर्शन कर गुरु मांँ का आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्तों ने माता अन्नपूर्णा के भक्तिमय जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक योगी अरमान एंड पार्टी ने माता अन्नपूर्णा का भक्तिमय गुणगान के दौरान भक्तों को झुमने पर मजबूर कर दिया। शक्ति स्वरूप परम श्रद्धेय गुरु मांँ के सानिध्य में कन्या पूजन के बाद माता अन्नपूर्णा के दर्शनों के लिए पट खोले गए।

          *इस मौके पर सभी भक्तों ने माता अन्नपूर्णा के दर्शन कर श्रद्धा पूर्वक गुरु मांँ को चुनरी उड़ा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और शक्ति स्वरूप परम श्रद्धा गुरु मांँ के साथ भक्तों ने खेली फूलों की फाल्गुनी होली। धाम के ऊपर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जागरण के दौरान एक दूसरे भक्तों पर फूल बरसा होली खेल भजनों पर नाचते झुमते नजर आए। सिद्ध शक्तिपीठ माँ अन्नपूर्णा नगरकोट धाम की प्राचीन आस्था के अनुसार जो भी भक्त माता अन्नपूर्णा के दरबार में ध्वजा नारियल चुनरी चड्ढा मांँ के दर्शन करता है,माता अन्नपूर्णा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।*

               आज अपने सत्य वचनों में भक्तों को आशीर्वाद देते हुए गुरु मांँ ने कहा कि आज हम सब सनातनी हिंदुत्व को साथ लेकर धर्मपथ पर गौ माता के हित में कार्य करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का धर्म बनता है कि गौशालाओं में जाकर गौ माता की सेवा में अपना समय बिताना चाहिए।अपने-अपने शुभ दिनों को गौशालाओं में मना कर गौ हित में अपना योगदान देना चाहिए। आज सभी लोग बड़े संपन्न है, जिनके घर में माता-पिता, दादा-दादी आज विराजमान है। हमें दिन में से कुछ समय निकालकर उनके पास बैठकर उनका हाल-चाल जानना चाहिए। अपना असली मंदिर अपना घर वह माता-पिता भगवान स्वरूप है, उनकी सेवा मात्र से आप सभी सुख प्राप्त कर सकते हैं।

           *इस अवसर पर यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली से भक्तों ने माता के दरबार में हाजीरी लगा अपने-अपने परिवार के लिए मनोकामनाए मांगी।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button