देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला*
आदर्श आचार संहिता लागू होने पर देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संदीप दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने देवेंद्रनगर क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालते हुए आचार संहिता का पालन करने, पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने सहित शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
शनिवार दोपहर के समय निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में होने वाले लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
आदर्श आचार संहिता लागू होते ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने, लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के उद्देश्य के साथ प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी के मद्देनजर आचार संहिता लागू होते ही देवेंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी संदीप दीक्षित सहित अनेक प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च निकाला।
देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संदीप दीक्षित ने शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी अपराध से दूर रहने, लोकसभा चुनाव शांति से होने सहित, मतदान अवश्य करने सहित अनेक अपील करते हुए शहरवासियों को हिदायत भी दी कि किसी भी राजनैतिक दल का प्रचार आदि अपने घर की दीवार पर बिना अनुमति के न लिखने दें और यदि बिना अनुमति के लिखा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान थाना प्रभारी संदीप दीक्षित एवं पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ हुआ, जो नगर के हाईवे से होते हुए, मैन बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा।

Subscribe to my channel


